LEAF : खानपान का सही तरह से ख्याल ना रखने पर शरीर समय से पहले ही बूढ़ा होने लगता है,शरीर में ना ऊर्जा महसूस होती है, और ना त्वचा पर कसावट नजर आती है, तो सुंदर और दिखने ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए भी खानपान में बदलाव किया जा सकता है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-1-1024x576.webp)
तो अगर आप इन पांच पत्तों का प्रयोग करते हैं तो आप न सिर्फ अपनी बॉडी को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि इनसे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी मिलते हैं, जिससे शरीर को जवान बने रहने में मदद भी मिलती है।
सदाबहार के पत्ते
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-2024-01-07-155123-1.png)
सदाबहार का पौधा आप सभी ने घर के आसपास कहीं न कहीं देखा होगा। इनकी पत्तियां और फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं इनके औषधीय गुण भी उतने ही हैं। इसकी पत्तियों का सेवन शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आयुर्वेद के अलावा पारंपरिक चिकित्सा में भी सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या में सदाबहार की पत्तियों को रामबाण माना जाता है। इसके अलावा मलेरिया, गले में खराश और ल्यूकोमिया की समस्या में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए भी सदाबहार की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
नीम के पत्ते
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-2024-01-07-155033-1.png)
आमतौर पर, नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर, उससे निकलने वाले रस का सेवन किया जाता है। वैसे तो ताजी नीम की पत्तियों के रस का सेवन करना चाहिए लेकिन अगर ये आसानी से उपलब्ध नहीं है तो आप चाहे तो नीम की पत्तियों को तवे पर सूखा भूनकर, हाथों से मसलकर इसमें लहसुन और सरसों का तेल मिला सकते हैं।
और चावल के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। नीम का पत्ता लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपके खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में प्रभावी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है, जिसके कारण हार्ट फेलियोर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। हर दिन 6 से 8 नीम की पत्तियों का सेवन एक व्यक्ति को करना चाहिए।
पान के पत्ते
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-2024-01-07-154946-1.png)
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट पान के पत्ते चबाने की सलाह दी जाती है। अगर आप तनाव में हैं तो सादा या मीठा पान खा सकते हैं, इसके फेनोलिक यौगिक आपके मूड को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। कब्ज से राहत पाने के लिए पान के पत्तों को रात भर पानी में भिगो दें। पान के पत्तों से तैयार पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। जिससे डायबिटीज में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। खाना खाने के बाद पान का पत्ता खाने से ये खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है। पान का पत्ता मेटाबॉलिज्म सिस्टम को ठीक करता है। हमने अक्सर भारत में लोगों को खाना खाने के बाद पान चबाते हुए देखा है। क्योंकि पान के पत्तों में पाचन क्रिया को बेहतर बनाने की शक्ति होती है। वे चयापचय को बढ़ाते हैं। इसलिए,परिसंचरण में सुधार करते हैं और हमारी आंतों को महत्वपूर्ण विटामिन और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए उत्तेजित करते हैं जिससे हमारी आंत स्वस्थ हो जाती है।
बेल के पत्ते
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-2024-01-07-154856-1.png)
एक दिन में 3 से 4 बेलपत्र के पत्तों को खाली पेट चबाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बेलपत्र दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं,जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करते हैं। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करता है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए। बेलपत्र में विटामिन C मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है, रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाने से सर्दी और खांसी से भी राहत मिलेगी। साथ ही बार-बार बीमार पड़ने की समस्या भी दूर होगी।
आम के पत्ते
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot-2024-01-07-154733-1.png)
आम के पत्तों को उबालकर पीने से पथरी मूत्र मार्ग के रास्ते बाहर निकल आती है, इन पत्तियों में फ्लेवोनॉयड होते हैं,जो समय से पहले बालों को सफेद नहीं होने देते साथ ही इनमें विटामिन ए और विटामिन सी होता है जो कॉलेजन के उत्पादन में मदद करता है। आम के पत्तों का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है।
इन पत्तों में टैनिंस होते हैं जो शुरूआती डायबिटीज को ठीक करने में मददगार होते हैं। ऐसे में आम के पत्तों को कच्चा भी चबाया जा सकता है और इन पत्तों को सुखाकर, इनका पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। आप इन पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को छानकर पी सकते हैं।आम के पत्तों के अर्क का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में मधुमेह, ब्रोंकाइटिस, दस्त, अस्थमा, खुजली, श्वसन समस्याओं, सिफलिस और मूत्र विकारों सहित कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।