खूबसूरत दिखना: क्या हो रहें हैं आपके डार्क सर्कल ? तुरंत हो जाएं सावधान
आजकल हर कोई डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है फिर चाहे वो लड़कियां हो या लड़के , पुरुष हो या महिलाएं। आखिर क्यों होते हैं डार्क सर्कल, क्या है इनकी वजह ?आंखों के नीचे डार्क सर्कल, आमतौर पर थकान और नींद की कमी से होता है। डार्क सर्कल किसी भी उम्र में और कई कारणों से हो सकता है। ऐसे में अगर आप बेहतर लाइफ स्टाइल, बेहतर डाइट और बेहतर नींद लें तो डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए फिर जानते हैं कि किन कारणों से आंखों के नीचे डार्क सर्कल आते हैं-
1. नींद की कमी और थकान
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-1-jpg.webp)
अधिकतर डार्क सर्कल्स नींद न पूरी होने या थकान की वजह से होते हैं l नींद की कमी या थकान की वजह से आंखों के आस- पास की त्वचा ढीली हो जाती है, और स्किन के नीचे के ब्लड सेल्स डार्क सर्कल्स बना देते हैंl
2. बढ़ती उम्र
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-2-jpg.webp)
बढ़ती उम्र के साथ हमारी त्वचा पतली होने लगती है। यह पतलापन आंखों के नीचे की त्वचा पर भी लागू होता है l और इस कारण आंखों के आस- पास की त्वचा डार्क हो जाती है, जिसे हम डाक सर्कल्स बोलते हैंl
3. डिजिटल डिवाइसेस का ज्यादा यूज़
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-3-jpg.webp)
कई बार हम टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर या फोन के सामने इतना ज्यादा समय बिताते हैं कि हमारी आंखें थक जाती हैं। जिसकी वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैंl और जब इसकी अधिकता हो जाती है ,तो आंखों का कालापन भी बढ़ता चला जाता हैl
4. डाइट और पानी की कमी
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-4-jpg.webp)
अगर आप सही डाइट नहीं लेते हैं, यानी पोषकयुक्त चीजों को अपने खाने में शामिल नहीं करते हैं तो उसका असर आपके शरीर पर सबसे पहले दिखता हैl इसी तरह पानी की कमी से भी न सिर्फ़ आंखों के आस-पास बल्कि पूरे शरीर पर असर दिखता है और फिर आंखों की स्किन बेजान नज़र आने लगती हैl
घरेलु नुख्से-
डार्क सर्कल्स का इलाज, आप बड़ी ही आसानी से घर में ही कर सकती हैं।
जैसे हल्दी और पाइनएप्पल के जूस का मिश्रण कुछ मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर रखने से काफी फायदा होता है
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/face-mask-for-dark-circles-with-turmeric-and-pineapple-juice-jpg.webp)
इसमें बादाम के तेल की रोजाना 15 से 20 मिनट की मालिश भी काफी लाभदायक होती है
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/Almond-oil-for-dark-circles-Social-TOI_623dad662318e.webp)
इसमें सोने से पहले गुलाब जल में रूई डुबोकर 15 मिनट तक आंखों के ऊपर रखने से काफी फायदा होता है
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/rose-water-jpg.webp)
इसके अलावा पुदीने का रस भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कुछ ही दिनों में आपको इसका परिणाम भी मिल जाता है
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pudina-1024x768.webp)