पुरानी यादों की सौगात

Date:

दूरदर्शन से भले ही आज की पीढ़ी का दिल से कनेक्शन न हो लेकिन एक दौर में यह हर शख्स की पहली पसंद हुआ करता था। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को प्रेरणा भी देते थे। कॉमेडी, ड्रामा, गीत-संगीत और फिल्मों का मिश्रण सब कुछ दूरदर्शन पर मिलता था। इन कार्यक्रमों के दोबारा प्रसारण ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आज हम आपको 80 के दशक के उन कार्यक्रमों से बारे में बताएंगे जो दूरदर्शन पर हिट रहे।

चित्रहार
गीत संगीत में रुचि रखने वाले लोगों के लिए साल 1982 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ चित्रहार पॉपुलर टीवी सीरीज में से एक था। इस शो में हिंदी फिल्मों के पॉपुलर गाने सुनाए जाते थे। चित्रहार लोगों की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया था कि बिना इसके रविवार के दिन का एहसास ही नहीं होता था।

हम लोग
दूरदर्शन पर साल 1984 में प्रसारित होने वाला ‘हम लोग’ भारतीय टेलीविजन के पुराने टीवी धारावाहिकों में से एक है। इस कार्यक्रम में एक परिवार का रोज-मर्रा की चीजों के लिए संघर्ष दिखाया गया था। इसका निर्देशन पी. कुमार वासुदेव और लेखन मनोहर श्याम जोशी ने किया था।

करमचंद

थ्रिलर और सस्पेश को लेकर बना ये शो उस दौरान आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे और ये 80 के दशक का एक मशहूर टीवी धारावाहिक हुआ करता था। 1985 में तैयार किया गया ये धारावाहिक, भारत का पहला जासूसी धारावाहिक भी कहा जा सकता है। पंकज पाराशर द्वारा निर्मित इस धारावाहिक में पंकज कपूर और सुश्मिता मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। यह एक तिलिस्मी प्रस्तुतिकरण रहा और काफी लोकप्रिय भी जिसका जिक्र दूरदर्शन के सुनहरे दिनों के रूप में किया जाता है। 

ये जो है जिन्दगी
लोगों को हंसाने के लिए ये जो है जिन्दगी सीरियल दूरदर्शन पर आने वाला कॉमेडी सीरियल था। 1984 में आया ये सीरियल एक आम परिवार की कहानी थी, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी को नाटकीय, कॉमेडी ढंग से प्रस्तुत किया जाता था।

‘मालगुडी डेज़‘ 

बच्चों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय शो आर के नारायण द्वारा रचित “मालगुडी डेज़” था। वह एक बहुत ही भावनात्मक और मजेदार कहानी थी। यह स्वामी और उसके दोस्तों के कारनामों को दिखाने का एक अच्छा तरीका है।

बुनियाद
दूरदर्शन के अपने हर सीरियल का एक फ्लेवर था और हर कोई अपने पसंदीदा सीरियल का इंतजार करता था।भारत में टेलीविजन आने के शुरुआती दौर में बुनियाद सीरियल ने भी अपने दर्शकों के बीच खासी जगह बनाई। इस नाटक की लोकप्रियता इतनी थी कि इसे सालों बाद कई निजी चैनलों ने भी ऑन एयर किया था।

रामायण

लोगों के बीच ईश्वरीय प्रेम और भक्ति जगाने के लिए 25 जनवरी, 1987 को रामायण का टीवी पर आगाज हुआ इसने दर्शकों और उनके इमोशंस को बांधकर रखा। इस शो की लोकप्रियता इतनी थी की रविवार की सुबह देर तक सोने वाले भी इसे देखने के लिए जल्दी उठ जाया करते थे।

फौजी
युवाओं के मन मे देश प्रेम जगाने का काम फौजी सीरियल ने बखूबी किया था, इस सीरियल ने बॉलीवुड का अपना सबसे चहेता सितारा दिया और वह है शाहरुख खान। शाहरुख इस शो में एक सैनिक बने नजर आए थे। उस दौरान इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...