Vastu Tips: हिंदू धर्म के अनुसार देवी-देवता की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन कब घी का और कब तेल का दीपक जलाना चाहिए। तो इसके बारे में हम आज जानेंगे कि किस दिन कौनसा दीपक जलाना होता है शुभ।
दीपक जलाने से दूर होती है ‘नकारात्मक ऊर्जा’
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-1-3-jpg.webp)
वास्तु के हिसाब से नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।
किस दिशा में रखें दीपक
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-09-at-5.54.13-PM-jpeg.webp)
मान्यताओं के अनुसार, पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। इसके अलावा तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। दीपक, हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि किसी कारणवश दीपक बीच में बंद न हो।
कब जलाएं तेल का दीपक:
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/02_11_2021-chaumukhideepak_22173034-jpg.webp)
अगर देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पवन पुत्र हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ होगा। ऐसे में आप हमेशा तीन कोनों वाला दीपक जलाएं। सूर्यदेव के अलावा काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है।
कब जलाएं घी का दीपक:
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-09-at-6.02.05-PM-1024x1024.webp)
क्या आप जानते हैं आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं। और माता लक्ष्मी की पूजा में घी का दीपक जलाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। घी का दीपक हमेशा सफेद खड़ी बत्ती से जलाना चाहिए। इस प्रकार की बत्ती को ‘फूलबत्ती’ कहते हैं।