कपल्स के लिए ट्रैवलिंग बहुत अहम रोल निभाती है। ऐसे में बहुत मायने रखता है कि आप घूमने कहा जा रहे हैं… तो आज हम आपको बताएंगे कि कौन – सी जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी-
मुन्नार
अगर आप ट्रिप में रोमांस का तड़का मिलाना चाहते हैं, तो एक बार आपको मुन्नार जरूर जाना चाहिए। जहां आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ रोमांस का माहौल भी मिलेगा। यहां नाइट बार और बर्फ के पहाड़ मेन अट्रैक्शन है।

स्पेन
इस जगह पर जाकर आप प्यार और एडवेंचर दोनों कर सकते हैं। एडवेंचर के लिए यहां पर स्काइडाइविंग और डीप ओसियन डाइविंग भी कर सकते हैं। इन सबके अलावा भी यहां देखने के लिए बहुत कुछ है, पर सही समय पर जाएं। ला टोमाटीना उत्सव के दौरान वहां न जाएं।

कोर्सिका
यहां आप सुनहरी धूप का आनंद लेने के साथ ही पूरा शहर घूम सकती हैं। यहां देखने के लायक बहुत कुछ है। समुद्र के किनारे आप घंटों एक-दूसरे के साथ बात कर सकते हैं।

पैंगोंग झील
लद्दाख की इस झील के किनारे कई फिल्में सूट की गई हैं। जब तक है जान से लेकर 3 इडियट्स तक इस जगह पर सूट की गई है। इस जगह पर भी आप एक अच्छा क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

गुलमर्ग
हाइवे से लेकर ये जवानी है दीवानी से लेकर रॉकस्टार तक, गुलमर्ग की खूबसूरती को हिंदी सिनेमा में बार-बार कैद किया गया है। हरी-भरी पहाड़ियां, बर्फ से ढ़के पहाड़ और रोमांस के लिए यहां बहुत कुछ है।
