मकर संक्रांति साल की शुरुआत में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही तमाम जगहों पर इस खास त्योहार को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर देशभर में पतंग बाजी का माहौल रहता है।
कुछ लोग मकर संक्रांति के खास मौके पर दूसरे शहरों में घूमने जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहें जहां जाकर आप मकर संक्राति का मजा दुगना कर सकते हैं और परिवार के साथ खास समय बिता सकत हैं।
गुजरात
जब मकर संक्रांति की बात होती है तो सबसे पहले हमें गुजरात के काइट फैस्टिवल की याद आती है। इस खास दिन पर शहर का आकर्षण तब कई गुना बढ़ जाता है जब जीवंत पतंगों को जनवरी के साफ आसमान में उड़ते और मंडराते देखते हैं। इस त्योहार के समय सभी आकार और रंग की पतंगें आसमान में उड़ती हुई दिखाई देती हैं। इन पतंगों के अलावा स्थानीय व्यंजनों जैसे उंधियो, जड़ों, बीन्स और सब्जियों से बने भोजन का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
जोधपुर, राजस्थान
मकर संक्रांति के खास मौके पर जोधपुर शहर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर हर साल जोधपुर इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जहां दुनिया भर के पतंगबाज अपनी पतंगबाजी का कौशल दिखाने पहुंचते हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-177.png)
गुवाहाटी, असम
गुवाहाटी में मकर संक्रांति को माघ बिहू के नाम से मनाया जाता है। नए मौसम की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक भोज और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी के साथ लकड़ी से बने अलाव जलाए जाते हैं और बांस को जलाया जाता है इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-178.png)
हरिद्वार, उत्तराखंड
पवित्र नदी गंगा हरिद्वार से बहती है, मकर संक्रांति के दिन आध्यात्मिक रूप से इस उत्सव को मनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं। गंगा तट पर आरती करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो वाकई एक दिव्य नजारा लगता है।