Valentine Hacks: वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस दिन कपल्स या शादीशुदा जोड़ा अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए डेट प्लान करते हैं। वहीं ज्यादातर यह डेट रात के समय ही रखी जाती है। हालांकि इस डेट को प्राइवेट में रखा जाता है, लेकिन यह दिन कपल के लिए बेहद खास होता है।
ऐसे में अक्सर हम कंफ्यूज रहते हैं कि अपने डेट के दिन कैसे अपने लुक को स्टाइल करें ?
तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ कॉमन स्टाइलिंग मिस्टेक्स के बारे में, जो हम अपने वैलेंटाइन डेट लुक को स्टाइल करते समय जाने-अंजाने में कर देते है, जिन्हें हमें अवॉयड करना चाहिए।
आउटफिट
लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आपको बॉडी शेप के अनुसार ही कपड़ों को चुनना चाहिए।
मेकअप के दौरान, कलर कॉम्बिनेशन को स्किन टोन और आउटफिट के हिसाब से ही स्टाइल करें।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/website-1024x536.png)
इस दिन आप ब्लैक, पिंक, रेड, पर्पल जैसे सॉलिड कलर्स को चुन सकती हैं। क्यूंकि ये कलर्स रात के समय बेस्ट लुक देने में मदद कर सकते हैं।
लिपस्टिक शेड
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/lipstick-1618932322-1024x512.webp)
रेड कलर के आउटफिट के साथ गलती से भी डार्क या रेड कलर पैलेट की लिपस्टिक शेड बिलकुल न चुनें। कोशिश करे की न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाए आज कल न्यूड कलर की लिपस्टिक सबसे बेस्ट रहती है.
फुटवियर
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/High_Heels_costing_mils-jpg.webp)
फुटवियर कि बात करें तो फुटवियर के लिए आप हाई हील्स को चुनें। वेस्टर्न ड्रेस के साथ इस तरीके के हील्स बेस्ट नजर आएंगी।
हेयर स्टाइल्स
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/hair-1024x536.png)
बालों की बात करें तो आप ओपन हेयर स्टाइल्स में सिंपल हेयर स्टाइल्स जैसे स्लीक हेयर लुक और वेवी कर्ल्स बेस्ट रख सकते हैं। इसके अलावा आप मेसी लुक वाले लूज हेयर स्टाइल्स को भी चुन सकती हैं।
वेस्टर्न ड्रेस को चुनते समय आप अपनी बॉडी के टाइप को पहले समझें और तब ही लुक को फाइनल करें।