
Bathing Tips: दैनिक जीवन में कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने के तुरंत बाद नहाने से हम बीमार हो सकते हैं। यहां तक कि पैरालिसिस का अटैक भी आ सकता है…
नहाना हम सभी की डेली लाइफ का हिस्सा है और गर्मियों में तो हम लोग दिन में 2 से 3 बार भी नहा लेते हैं। लेकिन हर दिन हम कुछ ऐसे काम करते हैं, जिनके तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।और हम सर्दी-खांसी या सिर दर्द का शिकार हो सकते हैं। यदि नियमित रूप से ऐसा किया जाए तो पैरालिसिस के मरीज भी बन सकते हैं…
जिम, एक्सर्साइज या डांस के बाद

जिम जाने के बाद, एक्सर्साइज और डांस करने के दौरान हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेजी से होने लगता है। इससे हमें गर्मी का अहसास होता है। ऐसे में लोग गर्मी और पसीने से बचने के लिए डांस करने या एक्सर्साइज करने के तुरंत बाद नहाने लगते हैं। ऐसा करने से सेहत को नुकसान पहुँचता है। जब आपकी सांस सामान्य गति से आने लगे, दिल की धड़कने सामान्य हो जाएं और आप खुद को शांत अनुभव करें तभी नहाने जाएं।
खाना खाने के बाद

आपको खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी नहीं नहाना चाहिए। अगर आपको नहाना ही है तो खाना खाने से पहले नहा सकते या खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद नहाना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद हमारी पाचकाग्नि यानि भोजन को पचानेवाली ऊर्जा हाई होती है। जिससे indigestion की समस्या होती है यानी कब्ज बढ़ जाता है। यदि कोई इसे अपनी आदत बना ले तो उसे पैरालिसिस जैसी घातक बीमारी का अटैक भी पड़ सकता है।
गर्म पेय पदार्थ को पीने के बाद

यह तो हम जान गए कि खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए लेकिन अब मन में यह सवाल भी आ रहा होगा कि चाय-कॉफी या गर्म पेय पदार्थ लेने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए ? तो इसका जवाब यह है कि अगर आपका नहाने का इरादा है तो कम से कम दो घंटे बाद ही नहाएं। क्योंकि जब हम गर्म पेय पदार्थों का सेवन करते हैं तो उसका तापमान नॉर्मल भोजन के तापमान से अधिक होता है। इससे हमारे शरीर का तापमान काफी तेजी से बढ़ जाता है।
सोकर उठने के तुरंत बाद

अगर आप सोकर उठते हैं और शॉवर के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं तो ऐसा करने की आदत तुरंत छोड़ दें। यह आपको हार्ट और बीपी का मरीज भी बना सकती है। सोते समय हमारे शरीर का तापमान अधिक होता है और ब्लड फ्लो की स्पीड भी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर हम बिस्तर से उठकर सीधे जाकर शॉवर के नीचे खड़े हो जाएंगे या तुरंत मुंह धोएंगे तो हमारा शरीर सर्दी-गर्मी का शिकार हो जाता है।