Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: सांस्कृतिक रंगों में रंगी डांडिया की शाम, लखनऊ में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > इवेंट > सांस्कृतिक रंगों में रंगी डांडिया की शाम, लखनऊ में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
इवेंट

सांस्कृतिक रंगों में रंगी डांडिया की शाम, लखनऊ में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

Adira
Last updated: September 26, 2025 5:09 am
Adira
3 months ago
Share
महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेलते हुए, नवरात्रि उत्सव के दौरान रंग-बिरंगी छड़ियों के साथ नृत्य करते हुए।
डांडिया उत्सव में उमड़ा उल्लास और संस्कृति का संगम।
SHARE
Highlights
  • लखनऊ में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन।
  • पारंपरिक परिधानों में लोगों ने डांडिया की मस्ती का आनंद लिया।
  • प्रतिभागियों और अतिथियों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन 25 सितंबर, गुरुवार को शाम 4 बजे लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में किया गया। हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम में उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन की शुरुआत भगवान गणेश एवं मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई जिसे कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र गुप्ता (शिमला परिवार) ने संपन्न किया। इसके बाद मां दुर्गा के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। नवरात्रि की चौथी संध्या जैसे-जैसे आगे बढ़ी पूरा माहौल डांडिया की मस्ती में डूबता चला गया। पारंपरिक गुजराती परिधानों और रंग-बिरंगी डांडिया छड़ियों के साथ महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युगल जोड़े संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। गुजराती और हिंदी के सुपरहिट डांडिया गीतों पर थिरकते लोगों ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युगल डांडिया नृत्य रहा जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांडिया खेलते लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा गुजरात ही कार्यक्रम स्थल पर उतर आया हो। संयोजक अनीता गुप्ता ने बताया कि डांडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता द्वारा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनीषा गोस्वामी को प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका रीतानाथ द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से किया गया वहीं सभी आगंतुकों का स्वागत वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, संचालन मंत्री रीता नाथ, सचिव जय प्रिया गुप्ता, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, दीपमाला साहू, रूचिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, दया जोशी, रेशी मित्तल, सुनीता वैश्य, आरती जायसवाल, कीर्ति गुप्ता, सुमन जायसवाल, बबिता चौरसिया, किरण जायसवाल, शिमला गौतम, नीतू सिंह, रेनू सिन्हा, नीलम वर्मा, राजकुमारी, पूनम वैश्य, रेखा शर्मा सहित अनेक समाजसेविकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। बच्चों की टोली में मिष्ठी, वंश सहित अन्य बच्चों ने भी डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कुल मिलाकर यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक पर्व बनकर सामने आया बल्कि समाज में एकता, परंपरा और समरसता का संदेश भी देता नजर आया।

You Might Also Like

Hairwash Tips: रोजान धुलते है बाल तो जाने क्या हो सकते है इसके परिणाम?

न्यू ईयर पार्टी के लिए स्टाइलिश और ग्लैम लुक चुनकर करे लोगो की अटेन्शन सीक !

Sunita Williams :8 महीने बाद धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यात्रा का समापन

ब्राइडल लहंगे की 5 सबसे फेमस मार्केट, जहां हर दुल्हन का सपना होता है पूरा

आपके रिश्ते में आ गया है धोखे का साया? जानिए सच्चाई पता लगाने के 5 आसान तरीके

TAGGED:#ADIRAfestivalwomenडांडिया उत्सव 2025नवरात्रि भजन संध्याभारतीय संस्कृतिलखनऊलखनऊ सांस्कृतिक कार्यक्रमवैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article कन्या पूजन में छोटी बच्चियों को उपहार देते हुए महिला – थाली में चॉकलेट, हेयर क्लिप्स, स्टेशनरी और पर्स के साथ Kanya Pujan 2025: 50 से 100 रुपये के बजट में कन्या पूजन के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
Next Article तैयार नारियल हलवा, मखाना खीर और मालपुआ प्लेट में सजाकर परोसे गए हैं। Durga Ashtami 2025: मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए तीन स्वादिष्ट और सरल रेसिपी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
3 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
3 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
3 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up