
हेल्थ एक्सपर्ट्स: क्या मैदा वाकई आंतों में चिपकता है ? जानें एक्सपर्ट्स की राय।आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को मैदा खाने की आदत होती है। मैदा के बारे में कई लोग यह भी मानते हैं, कि यह आंतों में चिपकने लगता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है ? इस बारे में जानकारी देते हुए आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स से-
एक्सपर्ट्स का कहना ?

‘एक्सपर्ट’ के मुताबिक मैदा आंतो में नहीं चिपकता है, क्योंकि जब हम मैदा खाते है तो इसे पकाकर खाते हैं। मुंह में चबाने से लेकर पेट में घुलने तक मैदा आराम से पेट में पच जाता है। इसलिए यह कहना गलत है। लेकिन अगर हम मैदे का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इससे हमारी पाचनशक्ति खराब हो सकती है। जिससे आपको पेट दर्द, एसिडिटी और खासकर कब्ज की समस्या हो सकती है।
मैदा के सेवन से कब्ज की समस्या

हमारे Digestive System को स्वस्थ रहने के लिए ‘Carbohydrate’ की जरूरत होती है। इसलिए जब हम मैदे का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को फाइबर नहीं मिल पाता है और फाइबर की कमी के कारण खाना Digest होने में मुश्किल होती है। इसलिए हमें कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
हड्डियों को करता है कमजोर

मैदे का ज्यादा सेवन, हड्डियों को कमजोर बना सकता है। वास्तव में, मैदा में प्रोटीन ‘ना’ के बराबर होता है जिसकी वजह से यह एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है। तो अगर आप भी रोजाना अधिक मात्रा में मैदे का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप लिमिटेड मैदे का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा। और अगर आप मैदा का सेवन कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप सब्जियों की मात्रा ज्यादा ले। इससे आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलेगा और आपको ‘कब्ज’ की समस्या नहीं होगी। अगर आपको कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या या Digest से जुड़ी समस्या रहती है, तो ऐसे में मैदा के सेवन से परहेज रखें।