
Underarms Smell: गर्मी के मौसम में हर किसी को पसीना आता है। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अंडरआर्म्स में सबसे ज्यादा पसीने की समस्या होती है। यही वजह से कि अंडरआर्म्स से सबसे ज्यादा बदबू आने लगती है। साथ ही इसके दाग आपके कपड़े पर भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में कोई डियोड्रेंट का इस्तेमाल करता है, तो कई महंगे परफ्यूम को लगाता है। जिससे पसीने की बदबू कम हो जाए। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए हम बताते हैं अंडरआर्म्स के लिए आप किन चीजों को लगा सकते हैं।
अंडरआर्म की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर आप अपने अंडरआर्म पर लगाएं. इससे यहां मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और स्मेल गायब हो जाती है.
नींबू का इस्तेमाल

नींबू को आधा काट ले और इसके टुकड़े को 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें. नींबू में मौजूद एसिटिक तत्व यहां के जर्म को हटाने का काम करते हैं. कुछ देर में इसे पानी से जरूर धो लें.
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

आप नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद इसे पानी से धो लें. बदबू से राहत मिलेगी.
गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल को रूई की मदद से अपनी अंडरआर्म्स को वाइप करें. आप चाहें तो गुलाबजल स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर नहाने से भी फायदा मिलता है.
फिटकरी का इस्तेमाल

जब भी नहाने जाएं तो पहले फिटकरी को गीलाकर अंडरआर्म्स पर रगड़े और 5 मिनट के बाद नहाएं.
एलोवेरा का इस्तेमाल

आप रात में सोने से पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सुबह पानी से धो लें. दिनभर पसीने की बदबू नहीं आएगी.