आज हम आपको एक ऐसी ही महिला की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पति की मेहनत को और आगे बढ़ाया और अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम लिखवाया। उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू आज करोड़ो से भी ज्यादा है। हम बात कर रहे हैं सावित्री जिंदल की।
दुनिया के सबसे टॉप अरबपतियों की लिस्ट में 56वां स्थान रखने वाली सावित्री जिंदल की नेटवर्थ इनकम 17 अरब डॉलर है। उनकी शादी साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से वे सारा कारोबार संभाल रही हैं। सावित्री जिंदल इस समय 73 साल की हैं और वे अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं।
सावित्री जिंदल की लाइफ संघर्षों से भरी रही। जब वे 55 साल की थीं, तब उनके पति ‘ओम प्रकाश जिंदल’ का निधन हो गया था। ओम प्रकाश जिंदल समूह के फाउंडर थे। ओम प्रकाश की मृत्यु एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। जानकारी के मुताबिक सावित्री जिंदल कभी भी कॉलेज नहीं गईं। लेकिन इसके बावजूद भी पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने बखूबी और कड़ी मेहनत से अपने पति का पूरा कारोबार संभाल लिया।
सावित्री जिंदल के लिए यह आसान नहीं था। वे कहती हैं कि जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और पुरुष बाहर के काम देखते हैं। सावित्री जिंदल के कुल 9 बच्चे हैं। इसके कारण उन्हें अपने पति का कारोबार संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। सावित्री जिंदल की संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। कोरोना काल में साल 2019 और 2020 के दौरान सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 50 फीसदी तक घट गई थी। इसके बाद सिर्फ दो साल में ही उनकी संपत्ति तीन गुना से अधिक हो गई। साल 2021 में सावित्री जिंदल की संपत्ति 18 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।