महिलाएं, अपने आत्मविश्वास को बनाएं अपनी ताकत

Date:

women empowerment : शारीरिक रुप से कमज़ोर नज़र आने वाली महिलाएं मानसिक रुप से कितनी मजबूत होती हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। महिलाएं अंदरुनी और बाहरी तौर पर शक्तिशाली होती हैं, लेकिन कई बार आत्मविश्वास की कमी होने उनके लिए एक बड़ी कठिनाई होती है।तो महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल करने के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहना चाहिए।

महिलाएं मल्टी टास्कर्स होती हैं। वे सब कर लेती हैं। वे घर,ऑफिस,बच्चे सब साथ में संभाल लेती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी होती है। जिस वजह से उन्हें उस मुकाम को हासिल करने में कठिनाइयां आती हैं, कई बार तो ऐसा होता है कि,काबिलियत होने के बावजूद आत्मविश्वास की कमी के चलते उनके काम रुक जाते हैं, तो आइये जानते हैं कि, किन तरीकों को आजमाकर आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है।

निर्णय लेना सीखें

यदि आपमें आत्मविश्वास की कमी है, तो तय बात है कि आप एकदम से कोई निर्णय भी नहीं ले पाती होंगी। इसलिए बहुत जरूरी है कि सबसे पहले आप संशय की स्थिति को खत्म करके निर्णय लेने की स्थिति पर आएं। फटाफट निर्णय लेने से आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा ही। और निर्णय लेने के बाद उस काम को करने की प्लांनिग करें, सभी चीजें उसके ही मुताबिक करें, फिर देखिएगा आपका निर्णय कैसे सही साबित होगा।

परिणाम से न डरें

आप यदि कोई निर्णय लेना का सोच रही हैं तो आपको उसके परिणाम से नहीं डरना चाहिए बल्कि आपको विश्वास रखना होगा कि परिणाम चाहे जो भी हो आप संभाल लेंगी। यदि आप इस तरह से सोचेंगी तो परिणाम अच्छे ही होंगे और अच्छे न भी हुए तो आप सब संभाल लेंगी। क्योंकि अगर आप कोई काम करने का निर्णय नहीं लेंगी, तो प्रयास से पहले ही हार मान लेंगी। तो न तो आप कुछ सीख पाएंगी और एक निर्णयकर्ता के रुप में खुद को संवार पाएंगी।

नकारात्मक सोच करें खत्म

नकारात्मकता आपके मनोबल को कमजोर कर देती है। इसलिए अपने लिए हमेशा सकारात्म ही सोचें, कोई आपकी काबिलियत को नहीं पहचानता है तो उसे साबित करने के पीछे न भागें बल्कि खुद को और बेहतर करने पर ध्यान क्रेन्द्रित करें। जितना आप सकारात्मक सोचेंगी उतना आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा। जब आप स्वयं पर विश्वास करने लगेंगी तो दूसरे भी आप पर विश्वास रख सकेंगे इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें और दूसरों को भी सकारात्मकता ही बांटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...