गर्मी में बना लीजिए इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान !
Summer Destination: अगर आप भी में गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं या चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप किसी ठंडी जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, लेकिन क्या करें, कुछ अच्छी जगह दिखाई ही नहीं देती। कई लोगों के सवाल होते हैं, कि भारत में गर्मियों में कहां घूमने जाएं या फिर बेस्ट जगह कौन सी हैं। तो ऐसे में हम आपको कुछ सुंदर औऱ बर्फ से ढ़कीं जगह की जानकारी देते हैं जहां पर जाकर आप की छुट्टियां भी बन जायंगी यादगार।
गुरेज वैली
भारत में रहकर स्विट्जरलैंड के नजारों का मजा लेना हो तो गुरेज वैली जाएं, ये हिमालय की ऊंचाईयों पर बसी हुई सबसे खूबसूरत जगह है। अगर प्राक्रतिक वातावरण का मजा लेना है तो यहां जरूर जाएं। यहां चारों ओर बर्फ की चादर से ढके सुंदर पहाड़ हैं और साथ में कल-कल की सुंदर आवाज कर बहती नदियों का भी नजारा देखने को मिलता है।
मोसिनराम
मोसिनराम दुनिया की सबसे ज्यादा नमी वाली जगह है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, यहां सबसे ज्यादा बारिश होती है इसलिए हर मौसम में यहां हरियाली बनी रहती। वाटरफॉल के नजारों को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है, बारिश के दौरान पहाड़ों से पानी गिरते देखना काफी खूबसूरत दिखता है।
औली
गर्मियों के मौसम में औली घूमना भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। औली में हिमालय की खूबसूरती देखने के साथ-साथ आपको बर्फीली वादियों की झलक भी मिलेगी और आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह खूबसूरत जगह आपको गर्मी और शोरगुल से दूर आपके मन को शांति देगी।
गुलमर्ग
गुलमर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। अगर आप हिमालय की पूरी खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप गुलमर्ग की सैर जरूर करें। ये एक ऐसी जगह है जहां आप सुकून ताजगी और खुलकर सांस ले सकते हैं। यहां चारों तरफ बर्फ से ढ़की पहाड़ियां आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास करवाएंगी।
चोपटा आइस फॉरेस्ट
उत्तराखंड में मौजूद चोपटा, आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है। यह जगह चारो ओर बर्फ से ढ़की होती है। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी
आनंद उठा सकते हैं। चोपता दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। इस समय यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
डमबूर झील
डमबूर में देश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है। इसका आकार एक पतले डमरू की तरह है और इसीलिए भगवान शिव के डमरू के नाम पर इसका नाम डमबूर झील रखा गया है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है क्योंकि लगभग 41 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली हुई यह झील चारों ओर से खूबसूरत पहाड़ियों और हरे-भरे परिद्रश्य से घिरी हुई है।