Skin Care : सर्दियों के मौसम में त्वचा बुझी-बुझी सी हो जाती है। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं चलने से त्वचा रुखी और बेजान सी नजर आती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल को आप जरा भी नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है, तो आइये जानते हैं कि, ठंड में आपकी त्वचा में निखार और कोमलता कैसे बनी रहेगी।
शहद और अंडे की सफेदी का पैक
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/pic-1-1024x576.webp)
शहद और अंडा कुछ बेहतरीन सामग्रियां हैं जिनका उपयोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं। वे त्वचा को सटीक नमी प्रदान करते हैं और मुलायम और चमकदार त्वचा हो जाती है।
नारियल तेल
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/pic-2-1024x488.webp)
नारियल का तेल त्वचा के लिए रामबाण है, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है जो यह नहीं कर सकता , लेकिन रूखी और बेजान त्वचा के लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।
केले का फेस पैक
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/pic-3-1024x538.webp)
अगर आपका चेहरा बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप केले का फेस पैक लगा सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि केले को मैश करके इसमें दूध, शहद, नींबू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
दही
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/pic-4-1024x576.webp)
दही आपकी त्वचा को असाधारण रूप से सुंदर और चमकदार बना सकता है। दही को बेसन, शहद, हल्दी आदि में मिलाकर फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं, इसे चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें।
खीरा
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/pic5-jpg.webp)
त्वचा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के खात्मे के लिए खीरा सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होता है, आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।