
Vastu Tips: होली के दिन गरीबों को दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, पर कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसे दान करना नुकसानदेह हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना हो सकता है नुकसानदेह.
सुहाग का समान

वास्तु के अनुसार, सुहागिनों को अपनी बिंदी, चूड़ी, सिन्दूर या कोई अन्य शृंगार का समान होलिका दहन के दिन कभी भी दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए। मान्यता है क़ि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और पति के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
पैसों का दान

मान्यता है कि होली दहन के दिन किसी को भी धन का दान करने से आपको बचना चाहिए। कहा जाता है कि होलिका दहन की रात किसी को पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
पहने हुए वस्त्र

होलिका दहन और होली के दिन कभी भी गरीबों को पहने हुए वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि रंग वाली होली पर ऐसे कपड़ों का दान करने से घर में दरिद्रता आती है और पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रहती है।
सरसों का तेल

होलिका दहन या होली के दिन सरसों के तेल का दान कभी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि होली के दिन सरसों का तेल दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। आप अन्य किसी भी दिन तेल का दान कर सकते हैं।
सफेद चीजों का दान

होलिका दहन के दिन गलती से भी सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चीनी आदि का दान नहीं करना चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है।
कांच का सामान

होलिका दहन के दिन कभी भी कांच के सामान को दान में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप किसी को उपहार भी देना चाहती हैं, तो भी होलिका दहन वाले दिन ऐसी चीजों को न देना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।