सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है और इस मौसम में ठंड के कारण बहुत सारे पेड़-पौधे मुरझा जाते हैं। यहां तक की आप उन्हें रोज पानी और खाद देते हैं तब भी वह सूख जाते हैं। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि यहीं आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। जी हां, सर्दियों में पौधों को बहुत अधिक देखरेख की जरूरत नहीं होती है। तो कैसे उन्हें सूखने से बचाया जा सकता है आइए जानते हैं।

1. रोजा पानी न देंने से होगा फायदा
सर्दियों के दौरान पौधे हाइबरनेशन मोड में चले जाते हैं, जिसका मतलब उन्हें गर्मियों जैसी देखभाल की जरूरत नहीं हैं। सर्दियों में रोजाना पानी देते रहने से पौधे सड़ने लगते हैं इसलिए सर्दियों में जब आवश्यकता हो तभी पानी देना चाहिए। पानी देने से पहले मिट्टी को छूकर देख लें अगर ये हल्की गीली है तो इसे पानी की बिल्कुल जरूरत नहीं।
2. खाद देते समय रखें ध्यान
सर्दियों में पौधों को बहुत ज्यादा खाद की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। अगर आपके पौधे अच्छे-भले दिखाई दे रहे हैं तो खाद डालना पूरी तरह से अवॉयड करें। लेकिन अगर जरूरत पड़ रही है तो पहले उसे डॉयल्यूट कर लें।
3. ट्रिमिंग करें
सर्दियों में प्लांट्स की ट्रिमिंग करना जरूरी होता है जिससे पतझड़ के बाद वो अच्छी तरह से विकसित हो सकते हैं।
4. पुनर्रोपण न करें
सर्दियों में पौधों का पुनर्रोपण मुश्किल होता है। जड़े मजबूत करने में उन्हें बहुत समय लग जाता है और अधिकतर चांसेज होते हैं कि वो लग ही नहीं पाते। इसलिए सर्दियों में ऐसा करने की गलती न करें। वसंत तक का इतंजार कर लें।
5. सूरज की रोशनी
सर्दियों में धूप की कमी से भी अधिकतर पौधे दम तोड़ देते हैं तो पौधों को ऐसी जगह रखने की व्यवस्था करें जहां धूप का आना जाना होता हो।
6. ह्यूमिडफायर का उपयोग
ह्यूमिडिफायर शुष्क सर्दियों की हवा में अतिरिक्त नमी जोड़ सकता है और अधिक नाजुक पौधों की पत्तियों को भूरे होने से बचाने में सहायता कर सकता
