दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो अब महिलाएं नही कर सकती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसी ही एक मिसाल है आयशा अजीज। जिसनें मात्र 25 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की पायलट बन देश का नाम रौशन किया है।
15 साल की उम्र में मिला लाइसेंस
आयशा को 15 साल की उम्र में ही लाइसेंस मिल गया था। जिसके चलते वो भारत की सबसे कम उम्र की पायलट बन गई थी। इसके बाद उन्होंने रूस के सोकोल एयरबेस में मिग-29 को उड़ाने के लिए ट्रेनिंग ली थी औऱ साथ ही बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (Bombay Flying Club) से विमानन में ग्रेजुएशन किया। आपको बता दें कि साल 2017 में आयशा को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया।
आयशा को मिला पुरुस्कार
आयशा ने 2 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में व्यापक ध्यान आकर्षित किया, जहां उन्होंने लाल डेड खातून-ए-कश्मीर पुरस्कार 2021 कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही NGO एल्फा इंटरनेशनल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सफल कश्मीरी महिलाओं का जश्न मनाया गया, और इस दौरान कई उत्साही युवा लड़कियों द्वारा आयशा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए आयशा अजीज ने कहा कि कश्मीरी महिलाओं ने कुछ सालों में प्रगति की है। साथ ही शित्रा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे हवाई यात्रा और नए लोगों से मुलाकात करना काफी अच्छा लगता है। इस कारण मैं पायलट बनी।’ आयशा ने कहा कि पायलट बनने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।