अंडरआर्म्स पर होने वाले कालेपन से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है और इसे हटाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट से भी बचना चाह रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आएं हैं जो अंडरआर्म्स के कालेपन को पूरी तरह से गायब कर देगें। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
1. मुल्तानी मिट्टी
जब बात त्वचा की रंगत को निखारने और चमकदार बनाने की होती है तो वहां मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को रिमूव कर देती है जिससे त्वचा साफ दिखने लगती है। इस प्रक्रिया के जरिए कुछ हद तक अंडरआर्म्स के कालेपन को कम किया जा सकता है।
- इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद उसे धो लें।

2. नींबू रस
डेड स्किन एक बड़ा कारण होता है जिसकी वजह से अंडरआर्म्स काले हो सकते हैं। ऐसे में नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू एंटीसेप्टिक गुण से समृद्ध होता है, जो डेड स्किन को निकालने में सहायता कर सकता है। इसके साथ ही, नींबू में एंटी बैक्टीरियल प्रभाव भी होता है, जो संक्रमण से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
- इसके लिए एक नींबू लें और उसे बीच से काटें।
- फिर उसका एक भाग लें और अंडरआर्म्स पर रगड़ें।
- फिर 15 मिनट के बाद उसे धो लें।

3. एलोवेरा
स्किन के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन से भी छुटकारा दिलाता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है ।
- इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें।
- फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
- आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

4. हल्दी
त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से किया जाता रहा है। ऐसे में इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए भी किया जा सकता है। दरअस, हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है। यह त्वचा में निखार लाने के लिए सहायक माना जाता है।
- इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद उसे धो लें।

5. अरंडी का तेल
अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, कैस्टर ऑयल त्वचा की उन गंदगियों को साफ करने में मदद कर सकता है, जो उसके कालेपन की वजह बनते हैं। इसके लिए रोजाना नहाने से पहले अंडरआर्म्स में अरंडी का तेल लगाकर पांच मिनट तक मालिश करें।
