सेहत के लिए भी वेजीटेरियन सूप काफी फायदेमंद होता है। इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में सूप का सेवन करने से सर्दी-जुकाम होने की आशंका भी कम हो जाती है। इसलिए इस बढ़ती सर्दी में अपने बच्चों को वेजीटेबेल सूप पिलाएं। आइए जानते हैं घर पर हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका।

आपको इस हेल्दी वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आपको ब्रोकली, बीन्स, गाजर, स्प्रिंग प्याज और शिमला मिर्च की जरूरत होगी। दो कटोरी भरकर सब्जियां लें। इसके अलावा दो बड़े चम्मच मक्खन, दो लहसुन की कली कटी हुई, चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर।
आप इस सूप को बनाने के लिए अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते हैं। वैसे भी सर्दी के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां मिलती हैं जो वेजिटेबल सूप को एक अलग स्वाद और फ्लेवर दे सकती हैं। आइए जानते हैं वेजिटेबल सूप बनाने की रेसिपी क्या है।

बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका
- एक प्रेशर कूकर लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर चढ़ाएं।
- अब सभी सब्जियां कूकर में डाल दें।
- दो कटोरी सब्जियों के लिए चार कटोरी पानी कूकर में डालें।
- इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
- पानी गर्म होने पर कूकर बंद कर दें।
- चार सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
वेजिटेबल सूप बनाने की विधि
इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें –
- अब अलग बर्तन को गैस पर चढ़ाएं।
- बर्तन गर्म होने पर इसमें मक्खन डालें।
- आंच को धीमी ही रखें।
- मक्खन के पिघलने पर कटी हुई लहसनु की कलियां डालें।
- इसके भुनने के बाद स्प्रिंग प्याज डालें। अब इसे थोड़ा और भून लें।
- इन्हें लगातार चलाते रहें औरपहले से उबली सब्जियों को इस बर्तन में डालें।
- उबाल आने पर स्वादानुसार नमक डालें।कुछ देर और उबलने के बाद इसमें पहले से पानी में घुली हुई काॅर्नफ्लोर डालें।
- अच्छी तरह हिलाने के बाद चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर डालें।
- आपका सूप तैयार है।

बच्चों को वेजिटेबल सूप पीने से मिलेंगे ये फायदे
छोटे बच्चों को अक्सर कब्ज की शिकायत होती है। वेजिटेबल सूप फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे नियमित तौर पर भी बच्चे को पिला सकते हैं।
इससे बच्चे का पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है। इससे बच्चे को गैस आदि की परेशानी भी नहीं होती। वेजिटेबल सूप छोटे बच्चे से लेकर बड़े बच्चे तक आसानी से पी सकते हैं।
वेजिटेबल सूप पीने के फायदे
वेजिटेबल सूप में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। जो बच्चे रोजाना सूप पीते हैं, उनकी स्किन चमकती और दमकती हुई रहती है। वेजिटेबल सूप में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट और मिनरल की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। ये सभी तत्व बच्चों में एनर्जी को बनाए रखने के लिए उपयोगी हैं।

वेजिटेबल सूप में जो सब्जियां इस्तेमाल होती हैं, उनमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद है।
वेजिटेबल सूप में मौजूद सब्जियों में विटामिन डी और कैल्शियम भी होता है। यह बच्चों की हड्डियों को मजबूती देती हैं।