इन निगेटिव कैलोरी फूड के सेवन से कम होगा आपका वजन

Date:

लो-कैलोरी फूड के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं, लेकिन क्या आपने निगेटिव कैलोरी फूड का नाम सुना है, ये वो फूड होते हैं जिसमें बिल्कुल भी कैलोरी न हो। ये नाम उन फूड्स की ओर इशारा करता है, जिन्हें डाइजेशन के दौरान शरीर को एनर्जी देने के मुकाबले शरीर में एब्ज़ॉर्ब होने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।

दूसरे शब्दों में, खाने को पचाने के लिए जरूरी कैलोरी की मात्रा उसमें मौजूद एनर्जी से ज्यादा होती है। इस तरह के फूड्स में बहुत ज्यादा फाइबर, पानी और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इनमें न सिर्फ कम कैलोरी होती है बल्कि ये कैलोरी बर्न करने में भी मदद करते हैं। इस तरह निगेटिव कैलोरी फूड वजन घटाने में मददगार होते हैं। आइए आज आपको इनमें से कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं-

ज़ुकिनी

100 ग्राम ज़ुकिनी में 18 कैलोरी होती है। इसके फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में बॉवेल सिस्टम और पानी के संतुलन को सही करने में भी सहायता करते हैं, जिससे यह वजन कम करने वाली डाइट के लिए एक परफेक्ट फूड बन जाता है।

लेट्यूस

लेट्यूस में गुणों का भंडार होता है। इसमें फाइबर, फोलिक एसिड और विटामिन बी पाया जाता है। 100 ग्राम लेट्यूस में सिर्फ 15 ग्रा. कैलोरी होती है। इसलिए इस निगेटिव कैलोरी फूड को हमें अपनी खुलाक में जरूर शामिल करना चाहिए।

सेब

सेब गुणों से भरपूर फल होता है। 100 ग्राम सेब में लगभग 50 ग्रा कैलोरी होती है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो छोटी भूख को शांत कर सकता है। सेब में पेक्टिन होता है, जो एक तरह घुलनशील फाइबर है। ये वजन घटाने में सहायक होता है।

गाजर

गाजर में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट कम होता है। इसमें विटामिन ए, सी, और के होने के अलावा ये डाइटरी फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम गाजर में करीब 41 कैलोरी होती है।

टमाटर

टमाटर जूसी और स्वादिष्ट होने के अलावा, ये पोटेशियम, विटामिन सी और न्यूट्रीशनल फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। 100 ग्राम में टमाटर में सिर्फ 19 कैलोरी होती है। इसलिए ये एक बेहतरीन निगेटिव कैलोरी फूड है।

ब्रोकली

ब्रोकली को सुपरफूड माना जाता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। स्टडीज़ में पाया गया है कि इसमें कैंसर को रोकने वाले गुण भी होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में सिर्फ 34 कैलोरी होती है।

खीरा

खीरे में मिनरल्स, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स काफी मात्रा में होते हैं। ये गर्मी के दिनों में खाया जाने वाला खास फूड है, जोकि शरीर को ठंडक देता है और शरीर में पानी के संतुलन को बेहतर बनाने का काम करता है। 100 ग्राम खीरे में लगभग 16 कैलोरी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...