महिला के हाथ में टाटा ग्रुप की कमान, कौन है? टाटा की उत्तराधिकारी

Date:

Tata Group: देश का टाटा ग्रुप जिसका आने वाला वारिस कौन होगा.. ये सभी जानना चाहते है और बहुत जल्द इसकी ऑफिशियल आनउंसमेंट भी हो सकती है। रतन टाटा की रिटायरमेंट के बाद इस ग्रुप की कमान एक महिला के हाथ में जा सकती है, जिनका नाम माया टाटा है।

माया टाटा ,टाटा ग्रुप( Tata Group) की उत्तराधिकारी बन सकती है। माया इस ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति रतन टाटा की भतीजी हैं। माया उनके सौतेले भाई नोएल टाटा और उनकी पत्नी आलू मिस्त्री की बेटी हैं। माया टाटा 34 वर्ष की हैं। और इस ग्रुप में कई अहम पद संभालती हैं। 

बीते दिनों माया Tata Medical Centre Trust की बोर्ड मीटिंग का हिस्सा रही थीं। इस ट्रस्ट की बोर्ड मेंबर माया टाटा, लिआ और नेविल टाटा हैं। सूचनाओं के मुताबिक माया टाटा ही टाटा ग्रुप की कमान संभालेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि यूके के Bayes Business School से माया टाटा ने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। जिसके बाद इन्होंने Tata Capital की सहायक कंपनी Tata Opportunities Fund के माध्यम से बिज़नेस की फ़ील्ड में एंट्री ली। यहां इन्होंने कॉर्पोरेट जगत में अपनी योग्यता को साबित किया। माया ने फ़ंड के इन्वेस्टर और कंपनी के पोर्टफ़ोलियों को बड़ा करने में खास भूमिका निभाई।

इसके बाद इन्होंने Tata Digital में कदम रखा। यहां एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में माया ने टाटा डिजिटल के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि हासिल की। टाटा के डिजिटल वर्ल्ड को आगे बढ़ाने में माया ने अहम भूमिका निभाई है. इनके ही आने के बाद ही इंडिया की फ़ेमस शॉपिंग App Tata Neu लॉन्च की गई।

रतन टाटा माया टाटा के मेंटर हैं। रतन टाटा की गाइडेंस से ही वो काफी कामयाब है। उनमे बिज़नेस की समझ होने के कारण वो हर फ़ील्ड में तरक्की करती नजर आ रही हैं और तरक्की करना तो टाटा परिवार के लोगों की विरासत रही है।

उम्मीद की जा रही है कि माया टाटा की लीडरशिप में अरबों डॉलर का टाटा ग्रुप नई बुलंदियों और कामयाबी को हासिल करेगा।

READ MORE: ‘नीरजा की फ़ुटपाथशाला’ जहां की फीस है बड़ी अनोखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...