अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर भोला से लेकर सारा अली खान स्टारर गैसलाइट तक, इस सप्ताह OTT पर आपको कई धमारेदार सीरीज से लेकर फिल्में देखने को मिलेगी। आज हम आपके लिए इस सप्ताह एमएक्स प्लेयर, नेटफ्लिक्स, डिज्नी + हॉटस्टार पर आने वाले कई रोमांचक नए शो और फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में क्या धमाके दार है।
अनसीन-
ट्रैविस टुटे और डेरेन जोशुआ द्वारा रचित, अनसीन एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है जिसमें गेल मैबालेन, ब्रेंडन डेनियल और हेन डी व्रीस मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो की कहानी एक हाउस क्लीनर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पति की तलाश उसे एक अजीबो गरीब परिस्थिती में डाल देती है। आगे क्या होता है इसके लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/03/image-204-edited.png)
दशहरा-
फिल्म निर्माता श्रीकांत ओढेला की आगामी पीरियड एक्शन थ्रिलर इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है आप इसको अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हाल के दिनों में दक्षिण फिल्मों की सफलता ने नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म दशहरा को सभी सिनेप्रेमियों के लिए जरूरी बना दिया है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/03/image-203-1024x576.png)
भोला-
तमिल हिट कैथी के रीमेक में अजय देवगन, तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा एक साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। ये कहानी एक कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दस साल की कैद के बाद रिहा किया जाता है। जबकि वह अपनी बेटी के साथ पुनर्मिलन का फैसला करता है और भोला की यात्रा एक बुरे सपने में बदल जाती है क्योंकि वह रास्ते में ही गिरफ्तार हो जाता है। अजय देवगन द्वारा अभिनीत ये फिल्म एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरी हुई है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/03/image-205-1024x576.png)
यूनाइटेड कचे-
कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर ZEE5 की नई सीरीज – यूनाइटेड कचे से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये कहानी एक पंजाबी लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है वही विदेशी देश में एक अवैध अप्रवासी के कठिन जीवन को भी दिखाती है। 8-एपिसोड की इस सीरीज में सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा और सतीश शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/03/image-202-edited.png)
गैसलाइट-
एक युवा महिला 15 साल बाद अपने से अलग रह रहे पिता और परिवार से मिलने के लिए लौटती है, लेकिन उसके पिता गायब होते है। उसके जीवन में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उसे भूतिया दृश्य दिखने लगते हैं। अब देखना ये होगा कि उसके लापता पिता मर चुके हैं या जीवित हैं? पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित, गैसलाइट एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें सारा अली खान, चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/03/image-206-1024x576.png)