
Hair Care: गर्मियों के मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है. इस मौसम में स्किन और बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि पसीना, धूल-मिट्टी के कारण ये दोनों ही काफी डैमेज हो जाती है. बालों की बात करें तो गर्मियों के मौसम में इनकी सही तरह के देखभाल ना करने से इनमें बदबू आने लगती है. गर्मियों के मौसम में कई बाल बाल धोने के बावजूद भी इनमें बदबू आती है. जिससे कई बार महिलाओं को शर्मिंदा होना पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं बालों में से बदबू क्यों आती है और किस तरह से इससे छुटकारा पाया जा सकता है.
सेब का सिरका

ACV एक ऐसा घटक है जो आपके बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य को बदल सकता है। ACV में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड स्वस्थ स्कैल्प को प्रकट करने वाले सेल टर्नओवर को उत्तेजित करता है। इसके अलावा, प्राकृतिक एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की जलन के अनुरूप हो सकते हैं और स्कैल्प की गंध को खत्म कर सकते हैं।
नींबू का रस

नींबू का रस भी स्मेली हेयर से छुटकारा दिलाने का असरदार तरीका है. इसके लिए बाल धोने वाले पानी में दो चम्मच लेमन जूस मिला लें. हेयर ऑयल में भी लेमन जूस मिलाकर अप्लाई करने से बालों की स्मेल दूर हो जाएगी.
एलोवेरा और गुलाब जल

बालों की स्मेल की परेशानी कम करने में एलोवेरा जेल और गुलाब जल भी हेल्प कर सकते है. स्कैल्प पर एलोवेरा जेल से मसाज करने से बालों की स्मेल कम करने में मदद मिल सकती है. बालों पर गुलाज जल स्प्रे करने से भी यह परेशानी कम हो सकती है.
बेकिंग सोडा

अपने एंटी फंगल गुणों के कारण बेकिंग सोडा पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकता है. बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करने से पसीने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है.
