
टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं, पिछले साल ही दलजीत, केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी करके केन्या शिफ्ट हो गई थीं लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मची हुई है , अभी से ही दोनों की शादी में दिक्कतें आ रही हैं। वे बेटे के साथ इंडिया आकर रह रही हैं और उन्होंने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि निखिल अब उनकी शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं…

रविवार को इंस्टाग्राम पर दलजीत कौर ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और पति निखिल पर कई आरोप भी लगाए। हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन इससे पहले ही उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई और अब लोग उनकी मैरिड लाइफ को लेकर कई सवाल कर रहे हैं और चिंता जता रहे हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में खुलकर बात की और निखिल पर उनका और उनके बेटे, जेडन का सपोर्ट न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एथनिक ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की और केन्या में रहने वाले निखिल पर आरोप लगाया।
फोटो के साथ, हटाए गए पोस्ट में, उन्होंने पोस्ट में अपनी बात लिखी, कि ‘मेरे कपड़े वहां हैं, मेरा चूड़ा वहां है, मेरा मंदिर, मेरी सारी चीजें वहां हैं, मेरे बेटे के कपड़े, किताबें और उसकी उसके पिता से उम्मीद वहां है। वह मेरा ससुराल है, मैंने जो पेंटिंग बनाई थी, वह वहीं है। लेकिन मेरे पति कह रहे हैं कि यह मेरा घर नहीं है। उनका कहना है कि हमने कभी शादी नहीं की। क्या वह मेरा पति नहीं है? आप क्या सोचते हैं?

दलजीत की इस पोस्ट पर नेटिजंस उनके सपोर्ट में आगे आए हैं और निखिल को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स चाहते हैं कि दलजीत खुलकर बताएं कि उनके साथ क्या हुआ है। बता दें कि दलजीत ने हाल ही में एक पोस्ट में लिखा था कि निखिल उनसे शादी करने के बाद किसी और के साथ रिलेशन में हैं.,वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। दलजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके निखिल को बेशर्म का आरोप लगाया था।
