विदेश जाने का नाम सुनकर ही दिल में यह ख्याल आता है कि कहा जाया जाए। तो ऐसे में क्या आप भी विदेश घूमने का शौक रखते हैं? तो इस बार बांग्लादेश घूमने जा सकते हैं। यहां ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट है, जिन्हें यूनेस्को का विश्व धरोहर घोषित किया गया है। बांग्लादेश साउथ एशिया का बेहद खूबसूरत देश है। तो अगर आप बांग्लादेश जाने की सोच रहे हैं, तो यहां बांग्लादेश के कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताया गया है जहां जाने पर आपको अपना पन महसूस होगा।
कॉक्स बाजार
खूबसूरत समुद्री तट, करीने से सजी नारियल के पेड़ों की कतारें, सालभर खिली धूप और सुहाना मौसम, बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी इलाक़े में स्थित कॉक्स बाज़ार में वो सबकुछ है जो इस तट को छुट्टियां मनाने के लिए एक आदर्श जगह बनाता है। जिन लोगों को समुद्र पसंद है, उन्हें यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आकर आपको सनसेट और लहरों का खूबसूरत सा नजारा देखने को मिलेगा।
पहाड़पुर बौद्ध विहार
इसके अलावा बांग्लादेश में पहाड़पुर के बौद्ध विहार को दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध विहार कहा जाता है। अक्सर इसकी तुलना नालंदा बौद्ध विहार से की जाती है। मंदिर की बाहरी दीवारों पर संगीतकारों, सपेरों और जानवरों आदि की टेराकोटा पट्टिकाएँ सजी हुई हैं जो हज़ार साल पहले रहने वाले आम लोगों के जीवन को दर्शाती हैं।
अहसान मंजिल
बात करें अहसान मंजिल की, तो ढाका में स्थित अहसान मंजिल बांग्लोदश के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। इसके गुलाबी रंग के पत्थरों के कारण इसे द पिंक पैलेस नाम दिया गया है। यह जगह बुरिगंगा नदी के किनारे स्थित है। बताया जाता है कि ढाका के नवाब इस महल में ही कचहरी लगाते थे। महल के ठीक बाहर चहल-पहल भरे बाज़ार शहर में होने वाले गहन व्यापार की याद दिलाते हैं।
सिलहट
बात करें विदेश घूमने कि तो सिलहट अपने ऊंचे इलाकों, दलदली जंगलों और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां की ग्रीनरी आपको सुकून का अहसास जरूर दिलाएगी। आप इस सिटी में लोवाछोरा, दोलुरा, खादिमनगर नेशनल पार्क और पांग थु माई गांव घूम सकते हैं। यहां मनमोहक दृश्यों के अलावा तमाबिल से सीमा पार झरनों की झलक भी मिल सकती है।
रंगामाती
अगर आप पहाड़ और प्राकृतिक द्रश्य देखने के शौकीन है तो आप रंगामाती जा सकते हैं रंगामाती चिटगांव की पहाड़ी का एक ही हिस्सा है। खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों का असली आनंद यहीं आकर मिलता है। यहां “कप्ताई” नाम की झील हे जिसे झीलों का दिल माना गया है। इस झील की बोटिंग का अपना ही एक अलग मजा है। अगर आप रंगामाती जाएं तो इस झील में जाकर बोटिंग का जरुर आनंद लें।