प्रिय पाठिकाओं,
अदीरा के अप्रैल अंक में आपका हार्दिक स्वागत है। हर नया महीना अपने साथ नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और खुद को बेहतर बनाने का एक अवसर लेकर आता है। इसी भावना के साथ हमने इस अंक को ऐसे विषयों से सजाया है, जो आपके जीवन, आपके अनुभवों और आपकी भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं।
इस बार इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के अवसर पर “धरती और नारी सृजन की दो शक्तियां” विषय को विशेष रूप से शामिल किया गया है। आज के बदलते दौर में रिश्तों की परिभाषा भी बदल रही है। “मॉडर्न मैरिज: आज के रिश्तों की नई परिभाषा” और “रिश्तों में समझदारी: छोटी बातें, बड़ी गलतफहमियां” जैसे लेख आपको रिश्तों को समझने और उन्हें संवारने की एक नई दृष्टि देते हैं।
“आर्ट थेरेपी दूर होगा तनाव खूबसूरती से” और “शॉपिंग: थेरेपी या इमोशनल स्पेंडिंग” जैसे विषय आपके मन की परतों को समझने में मदद करते हैं। वहीं “खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है” और “खुद पर भरोसा आपकी असली ताकत” आपको भीतर से मजबूत बनने की प्रेरणा देते है। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े एक महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर अनदेखे विषय “सफेद पानी पर चुप्पी क्यों? वजाइनल डिस्चार्ज को समझना शर्म नहीं, जरूरत” को हमने पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है, ताकि आप बिना झिझक अपनी सेहत को समझ सकें और उसका ख्याल रख सकें। इस अंक में शामिल कहानी “वो झुकी नहीं” एक ऐसी महिला की प्रेरक यात्रा है, जो हर परिस्थिति में अपने आत्मसम्मान के साथ खड़ी रहती है।
प्रिय पाठिकाओं, अदीरा का हर अंक सिर्फ एक पत्रिका नहीं, बल्कि आपके जीवन के अनुभवों, भावनाओं और विचारों का प्रतिबिंब है। अदीरा सिर्फ एक पत्रिका नहीं, आपकी आवाज का मंच है। अगर आपके मन में भी कोई कविता, कहानी या अनुभव है जिसे आप शब्द देना चाहती हैं, तो हमें जरूर लिखें। हमें मेल करेंः aapkiadira@gmail.com या व्हाट्सएप करें: 9116200518
आपके जज्बात, आपके शब्द अब सब तक पहुँचेंगे अदीरा के साथ। आप सभी को एक सकारात्मक, आत्मविश्वास से भरा और प्रेरणादायक अप्रैल माह की शुभकामनाएं।
धन्यवाद
राहुल वर्मा
https://drive.google.com/file/d/15pwiOjVJwFrmx2fDBRCnCIgPpV0eQOyf/view?usp=drivesdk
