अब दिन के हिसाब से करें खुद को रेडी

Date:

Day Wise Color: रंगों का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है इसलिए यह जानना जरूरी है कि हमें  किस दिन कौन से कलर के कपड़े पहनने चाहिए और किस दिन किन रंगों से बचना चाहिए।  यदि हम दिन के हिसाब से कपड़े पहने, तो उस दिन की ऊर्जा और अधिक प्रबल हो जाती है, साथ ही बुरे ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है। आइए जानते हैं कि सप्ताह के हिसाब से किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सोमवार

सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जैसे क्रीम, हल्के गुलाबी, आसमानी और हल्के पीले रंग के कपड़े इस दिन पहने जा सकते हैं।

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इस दिन ऑरेंज, पीले और लाल रंग के कपड़ें पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

बुधवार

बुधवार को गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणपति जी को हरे रंग की दूर्वा प्रिय होती है, इस दिन हरे रंग या उससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  

बृहस्पतिवार

विष्णु भगवान को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इसके अलावा आप घर से निकलते समय हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं, इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर होती है।

शुक्रवार

5. शुक्रवार का दिन देवी मां को समर्पित होता है। मातारानी को लाल रंग पसंद होता है, इसलिए शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े भी आप ट्राई कर सकते हैं।

शनिवार

6. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनिदेव को काला और नीला रंग बहुत पसंद होता है। शनिवार के दिन ब्लैक, ब्राउन, डार्क ब्लू, बैंगनी आदि डार्क रंग के कपड़े आपको पहनने चाहिए।

रविवार

7. रविवार को सूर्य देव का दिन कहा जाता है। सूर्यदेव को भी लाल रंग बहुत पसंद होता है। इस दिन लाल, नारंगी और सुनहरे रंग के कपड़ें पहनने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Valentine Special:वैलेंटाइन डे पर इस तरह से खुद को करें खुश

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। इस...

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...