इस रक्षाबंधन पर अपने हाथों पर सजाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद !

Date:

सावन का महीना शुरू होते ही हर कोई त्योहारों के रंग में रंगा नजर आता है। इसी महीने में रक्षाबंधन , नागपंचमी और तीज का त्योहार भी आता है। ये त्योहार कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। इसमें लड़किया हाथों में अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप राखी पर खूबसूरत सी मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं ऐसी ट्रेंडी और अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन जिसे आप रक्षाबंधन पर ट्राई कर सकते हैं।

फुल हैंड फ्लावर मेहंदी


आप रक्षाबंधन के इस ख़ास मौके पर अपने हाथों में फ्लावर मेहंदी डिज़ाइन को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगने के बाद आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, इस तरह के डिजाइन से हाथ भरे-भरे लगते हैं। मार्केट में इस तरह के डिजाइन को लगवाने में आपको 1,000 रुपये देने पड़ेंगे।

बेल डिज़ाइन मेहंदी

आप अपने हाथों में जल्दी लगने वाली बेल मेहंदी डिजाइन को भी रक्षाबंधन के इस खास मौके पर लगा सकती हैं। इसमें आपकी हथेली से लेकर कलाई तक जाल और फूल के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। साथ में इसमें पत्तियों के डिजाइन को भी बनाया जाएगा। आप इसे चाहें तो इस डिज़ाइन को आगे और पीछे दोनों तरफ भी बना सकती हैं।

राउंड फ्लावर मेहंदी डिज़ाइन

राउंड फ्लावर मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन बाकी राउंड और गोल डिजाइन से काफी यूनिक होती है। इसे बनाने के लिए पहले कोन को बारीक काट लें, नहीं तो डिजाइन खराब हो सकती है। इसमें फूल, मोर आदि का प्रयोग कर सकते हैं और उंगलियों पर तरह-तरह की डिजाइन बना सकते हैं।

क्राउन डिजाइन वाली फुल हैंड मेहंदी

अगर आपको हाथों में बने बारिक डिजाइन पसंद है, तो आप इस बार रक्षाबंधन पर क्राउन डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन से आपके हाथ बेहद ही सुंदर लगेंगे। इसमें आप गोलाकार के साथ-साथ जाली डिजाइन भी क्रिएट कर सकते हैं। उंगली पर भी जाली डिजाइन बनाया जा सकता हैं।

मंडला आर्ट फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

देखने में ये डिजाइन जितना खूबसूरत दिखाई देती है। हाथों में बनने के बाद इसकी रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस डिजाइन को मंडला आर्ट कहा जाता है। इस तरह की मंडला आर्ट को गोला बनाकर शुरू करते हैं। इसके बाद इसके अंदर डिजाइन किया जाता है। इसे आप अपनी हाथों की उंगलियों में भी लगा सकती हैं।

बॉक्स डिजाइन वाली मेहंदी

आप इस डिजाइन को हाथों पर लगवा सकती हैं। इसमें सबसे पहले सिंपल बॉक्स डिजाइन क्रिएट किया जाता है। इसके बाद इसे फिल करेंगे। आप चाहे तो उंगलियों पर भी इसे लगवा सकती हैं वरना उसपर कोई और डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इसको लगवाने के बाद हाथ और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dipali Goenka: एक घरेलू महिला से लेकर वैश्विक CEO तक का प्रेरणादायक सफर

भारतीय कॉर्पोरेट जगत में यदि किसी महिला ने पारंपरिक...

World Blood Donor Day 2025: क्यों खास है यह दिन? जानें थीम, इतिहास और महत्व

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World...

हर दिन एक जैसा खाना खाते हैं सेलिब्रिटीज़! जानिए आपके लिए कितना है फिट!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डाइट को लेकर...