एक दीपक बदल सकता है आपकी किस्मत, बस इन चीजों का रखें ख्याल

Date:

Vastu Tips: हिंदू धर्म के अनुसार देवी-देवता की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन कब घी का और कब तेल का दीपक जलाना चाहिए। तो इसके बारे में हम आज जानेंगे कि किस दिन कौनसा दीपक जलाना होता है शुभ।

दीपक जलाने से दूर होती है ‘नकारात्मक ऊर्जा’

वास्तु के हिसाब से नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।

किस दिशा में रखें दीपक

मान्यताओं के अनुसार, पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। इसके अलावा तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए। दीपक, हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि किसी कारणवश दीपक बीच में बंद न हो।

कब जलाएं तेल का दीपक:

अगर देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पवन पुत्र हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ होगा। ऐसे में आप हमेशा तीन कोनों वाला दीपक जलाएं। सूर्यदेव के अलावा काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है।

कब जलाएं घी का दीपक:

क्या आप जानते हैं आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं। और माता लक्ष्मी की पूजा में घी का दीपक जलाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। घी का दीपक हमेशा सफेद खड़ी बत्ती से जलाना चाहिए।  इस प्रकार की बत्ती को ‘फूलबत्ती’ कहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...