
जिस तरह ज्योतिष और वास्तु शास्त्र मनुष्य के जीवन में अपनी बड़ी भूमिका निभाता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में भी व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की विशेषताओं के बारे में बताया गया है। इसमें कई ऐसी जानकारियां दी गई हैं, जो हम कभी नहीं सोच सकते। उदाहरण के लिए, कई लोगों के सिर पर चक्र पाए जाते हैं। किसी के सिर में ज्यादा बनते हैं, तो किसी के सिर में एक ही बनते हैं। कई लोग इस चक्र को सामान्य समझ लेते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में,
क्या है सिर पर बने चक्र का राज?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सिर पर चक्र पाए जाते हैं, वे काफी दयालु स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों का दिमाग भी काफी शांत होता है। कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी इन लोगों को गुस्सा नहीं आता। इसके अलावा ऐसे लोगों का जीवन भी काफी सुखमय होता है।
एक भंवर वाले लोग

ऐसे लोग जिनके सिर पर एक चक्र होते हैं। वे लोग काफी ज्यादा ईमानदार माने जाते हैं। यह लोग सच के साथी माने जाते हैं। इन्हें झूठ बोलना और सुनना पसंद नहीं होता है। ईमानदार होने के साथ ही इन लोगों को वफादार भी माना जाता है। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनसे सभी लोग दोस्ती करना पसंद करते हैं।
दो भंवर वाले लोग

अगर किसी व्यक्ति के सिर पर दो चक्र बनते हैं, तो ऐसे लोग बेहद जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है, और ये लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं। बचपन में भी ऐसे लोग काफी शरारती स्वभाव के होते हैं लेकिन प्यार के मामले में दो चक्र वाले लोग अच्छे माने जाते हैं। इनका दिल इस मामले में बेहद साफ रहता है। साथ ही सबका आदर सम्मान करने वाले भी माने जाते हैं।