
लड़कियों को स्टाइलिश ड्रेस पहनना बेहद पसंद होता है। पर कई बार, उन्हें अपनी ड्रेस के साथ सही फिटिंग वाली इनरवीयर, खासकर ब्रा सेलेक्ट करने में दिक्कत आती है। क्योंकि कुछ फैंसी आउटफिट ऐसे होते हैं जिनके साथ ब्रा पहनना चैलेंजिंग हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रा गाइड, जो आपकी हर उलझन को कर देगा दूर। लटकती, सरकती या स्टाइलिश, ब्रा कैसी भी हो ये ब्रा हैक्स आपके बेहद काम आएंगे।
ब्रा क्लिप भी बेस्ट ऑप्शन

अगर आप फैंसी ड्रेस के साथ कोई नॉर्मल ब्रा वियर करती हैं और इसके स्ट्रैप्स बार नजर आते हैं, तो आप दोनों स्ट्रैप को बीच में एडजस्ट कर सेफ्टीपिन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन यह दिखने में कुछ अटपटा लग सकता है। तो इसके लिए मार्केट में आपको ब्रा क्लिप मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप ब्रा के स्ट्रैप को एडजस्ट कर पाएंगे।
ट्रांसपेरेंट स्ट्रेप वाली ब्रा

अगर आप कहीं पार्टी में जाने की तैयारी बना रही हैं और इसके लिए आप डीपनेक या ऑफ शोल्डर ड्रेस वियर कर रही हैं, तो इसके साथ ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा पहन सकती हैं। ड्रेस के साथ इसके स्ट्रैप नजर नहीं आते हैं। इसलिए आप अपने फैंसी ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा वियर कर सकती हैं।
स्ट्रैप होल्डर का करें इस्तेमाल

ज्यादातर ड्रेसों में दोनों कंधों के पास छोटी-छोटी स्ट्रैप होल्डर पट्टी लगी होती है, जिसमें आप ब्रा के स्ट्रैप को रखकर हुक या बटन की मदद से एडजस्ट कर सकते हैं। और ऐसा करने से आपके ब्रा के स्ट्रैप कंधे से बाहर नहीं निकलेंगे और साथ ही आपको बार-बार स्ट्रैप ऊपर करने जैसी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
सिलिकॉन ब्रा हैं बेहतर ऑप्शन

सिलिकॉन ब्रा स्ट्रैपलेस ब्रा होती है जिनके कप में सिलिकाॅन लगा होता है। इसमें कप की अंदरूनी सतह पर चिपकने वाला सिलिकान पदार्थ होता है जो ब्रा को स्किन से चिपकाए रखता है। ऐसे में अगर आप बैकलेस, डीपनेक, ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रही हों, तो इनके साथ सिलिकाॅन ब्रा पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्ट्रैप कनवर्टर

डीप बैक नेकलाइन कटिंग के ब्लाउज या स्टाइलिश ड्रेस पहनते समय ब्रा की स्ट्रैप या हुक-पट्टी दिखने की झंझट रहती है। ऐसे में आपके लिए ब्रा स्ट्रैप कनवर्टर बेस्ट ऑप्शन है। इस कनवर्टर को आप ब्रा की हुक-पट्टी से जोड़ सकती हैं जिससे पट्टी नीचे रहेगी और ब्रा के पीछे का हिस्सा आपकी ड्रेस की डीप नेकलाइन होने पर भी नहीं दिखेगा।
