
बदलते ज़माने के साथ कुकिंग स्टाइल भी मॉडर्न हो गई है बल्कि खाना पकाने का तरीका भी बदल गया है। पहले जहां लोग स्टील या एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे वहीं अब लोग नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नॉन स्टिक बर्तन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। हाल ही में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक गाइडलाइन जारी कर लोगों को यह बताया कि नॉन स्टिक पैन में खाना क्यों नहीं पकाना चाहिए।
इन दिनों लोगों के बीच नॉन-स्टिक बर्तनों का क्रेज काफी बढ़ गया है।लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग और सतर्क हो गए हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोग न सिर्फ हेल्दी डाइट ले रहे हैं, बल्कि कम तेल और बिना मिर्च- मसाले का सादा खाना पसंद कर रहे हैं। सेहत को लेकर बढ़ी इसी सतर्कता के चलते ज्यादातर लोग आजकल नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे हैं।
Non Stick Pans एक वरदान के जैसे सामने आए है, जिसमें कई तरह के पकवान बिना घी, तेल के बनाए जा सकते हैं।लेकिन अब ये अभिशाप बनता जा रहा है ये बर्तन आपको जानलेवा बीमारियों की तरफ धकेल रहे हैं। समय के साथ-साथ बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, आज के समय में तेल, घी पहले जैसा शुद्ध नहीं मिलावटी आ रहा है। ऐसे में ना चाहते हुए भी इन बनावटी चीज़ों का उपयोग करना पड़ रहा है।

स्वस्थ रहने के लिए नॉन स्टिक से परहेज है जरूरी
नॉन स्टिक कुकवेयर में खाना बनाना बेहद आसान होता है और इसमें तेल भी कम इस्तेमाल होता है। कोटिंग की वजह से इसमें सब्जियों के जलने का भी डर नहीं रहता है। लेकिन हाल ही में रिसर्च में यह कहा गया है कि नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। नॉन स्टिक बर्तनों में कोटिंग की जाती है। खाना बनाते समय यह कोटिंग खुरच कर खाने में मिलती है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में ICMR ने एक गाइडलाइन जारी कर लोगों को आगाह किया है कि नॉन स्टिक बर्तनों में खाना न बनाएं।
नॉन-स्टिक कुकिंग के लिए आईसीएमआर ने दिया ये सुझाव:
मीडियम हीट पर पकाएं खाना: नॉन-स्टिक कुकवेयर को ज़्यादा गर्म करने से बचें। अगर गैस का टेम्प्रेचर हाई है तो उस वजह से पैन की कोटिंग टूट सकती है और हानिकारक धुआं निकल सकता है।
खाली पैन को पहले से गर्म न करें: गैस ऑन कर हाई फ्लेम पर पैन को न रखें। पैन को गैस पर रखने से पहले ही थोड़ा तेल डालें।
घिसे-पिटे पैन को बदलें:
अगर आपके पैन में खरोच आ गयी है और कोटिंग निकल गयी है तो सेहत को ध्यान में रखते हुए हुए आप पैन को जल्द से जल्द बदल दें।इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तनों को सबसे ऊपर रखा है और सुरक्षित माना है। I