
Sudden Stop Drinking: यह तो सब जानते हैं कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन कुछ लोग तो इतनी आदत डाल लेते है कि आखिरकार उन्हें इसकी लत ही लग जाती है। वो शराब छोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं। फिर लोग मजबूती से फैसला करते हैं और अचानक ही शराब से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं। क्या ऐसा करना सही होता है ? आइए हम आपको बताते हैं कि अचानक शराब छोड़ने से शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
एक्सपर्ट्स की सलाह लें

शराब छोड़ने का फैसला वाकई बहुत अच्छा है, लेकिन बेहतर यही होगा कि इस फैसले में आप एक्सपर्ट्स की भी सलाह लें। क्योंकि हो सकता है कि शराब छोड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़े। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह से आप इस परेशानी को बेहतर तरीके से दूर कर पाएंगे और किसी भी शारीरिक समस्या के प्रति सजग रहेंगे।
अचानक शराब छोड़ने पर क्या होगा ?

एक्सपर्ट के मुताबिक़, शराब पीने वाला व्यक्ति अगर एकदम से शराब पीना छोड़ दे तो वे डिप्रेशन में भी जा सकता है। इसके अलावा अचानक शराब छोड़ने पर आपको थकान, घबराहट, चिड़चिड़ापन, पसीना आना, नींद न आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, सिर दर्द, भूख कम लगना, हार्ट बीट तेज होना और अपने काम पर फोकस न कर पाना जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
तलब लगने पर होगी बेचैनी

समय से शराब छोड़ने की जगह एक ही झटके में शराब से दूरी बनाना व्यक्ति को उस चीज के लिए तड़प और बढ़ा देता है। जिससे व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा होकर छोटी छोटी बात पर गुस्सा करने लग जाता है। और व्यक्ति के सेहत पर भी उल्टा इफेक्ट पड़ता है। इसलिए शराब को धीरे धीरे छोड़ना ही बेहतर साबित होता है!
