
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ होता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा हो वहां धन की कमी नहीं होती। कहा जाता है कि इस पौधे को अगर घर में या ऑफिस में रखा जाये , तो व्यक्ति को पैसों की कमी नहीं होती। इसी वजह से अधिकतर लोग इसे अपने घर में भी लगाते हैं। लेकिन फिर भी बहुत ही कम लोग होते हैं, जिन्हें इससे फायदा मिल पाता है। आप जानते हैं क्यों ?
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है पौधे का सही तरह से न लगा होना। तो अगर आपके घर में मनी प्लांट की बेल लगी है तो कुछ चीजों का ध्यान में रखना काफी जरुरी है,
आइये जानते हैं मनी प्लांट को घर में लगाने का सही तरीका…

यदि आपके घर का मनी प्लांट मुरझा गया है तो उसे तुरंत ही बदल दें। उसमें आ रही है सफेद या पीली पत्तियों को भी काट दें। साथ ही पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि ये आपकी बाउंड्री वॉल के अंदर ही हो।

मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रहे कि इसे हमेशा अग्निकोण में ही लगाएं। बता दें, ईशान कोण और उत्तर पूर्व कोण में लगाने से धन की हानि होती है। यही नहीं पति पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं। याद रहे मनी प्लांट की एक गलती घर की खुशियों में ग्रहण लगा सकती है।

कहा जाता है ईशान कोण का प्रतिनिधित्व देव गुरु बृहस्पति करते हैं। वहीं गणेश जी को दक्षिण दिशा के देवता और शुक्र ग्रह को इस दिशा का प्रतिनिधि माना गया है। देव गुरु और शुक्र के बीच शत्रुता मानी जाती है। इसीलिए इस प्लांट को कभी अग्निकोण में ही लगाना चाहिए।

ध्यान रहे मनी प्लांट की बेल कभी नीचे की ओर नहीं झुकनी चाहिए। मनी प्लांट की बेल को डोर से बांधकर हमेशा ऊपर की तरफ लेकर जाएं। कभी जमीन पर लटकने न दें। हरा रंग बुध का कारक होता है। इसीलिए अगर आप इस पौधे को बुधवार के दिन लगाते हैं तो आपके लिए अधिक लाभदायक होगा।