अगर आपको गरमा-गरम खाने का बहुत शौक है तो आपको सचेत हो जाने की बहुत जरूरत है। गर्म खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लोग घर पर हो या ऑफिस में हो गर्म खाना चाहते हैं। आजकल खाना गर्म करने में ज्यादा झंझट करने की भी जरूरत नहीं होती है क्योंकि आजकल सभी के घर में ओवन जरूर होता हैं।
लोग अब झटपट ठंडे खाने को ओवन में गर्म कर लेते हैं लेकिन आप क्या जानते हैं कि ये आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है और आप कई बिमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लोग अपनी सुविधा के लिए ओवन का इस्तेमाल करते हैं। ओवन में खाना बहुत जल्द गर्म भी हो जाता है लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने को बार-बार गर्म करना बहुत नुकशान दायक होता है। इसलिए हमेशा ताजा भोजन खाना चाहिए। खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे खाना टॉक्सिक बन जाता है और ओवन के मामले में तो जोखिम और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यहां हम आपको ऐसे खाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भूलकर भी ओवन में गर्म नहीं करने चाहिए-

चावल
चावल को ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए। चावल बहुत जल्द ठंडा होने वाला भोजन है जिससे उसका स्वाद भी कम हो जाता है। लोग अक्सर इस स्वाद को बरकरार रखने के लिए ओवन में चावल को गर्म कर लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि इससे बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बहुत बढ़ जाता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
आलू
आलू की सब्जी ओवन में गर्म करना बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। यदि आप आलू की सब्जी को ओवन में गर्म करते हैं, तो आपको तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। आलू में गर्म वातावरण से बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे आप फूड पॉइजनिंग के भी शिकार हो सकते हैं।
अंडा
अगर आपको गर्मा-गरम अंडा खाना पसंद है और ठंडी अंडे से बनी डिश को आप गर्म करते हैं तो ऐसा करना बिमारियों को दावत देने के समान है। अंडे को दोबारा गर्म करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ओवन में अंडा गर्म करने से उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनपता है और आपका पेट खराब हो सकता है।
चिकन
यदि आपको भी चिकन खाने का बहुत शौक है तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप चिकन को ओवन में गर्म कर दोबारा न खाएं। कई लोग ज्यादा मात्रा में चिकन को बनाकर रात में ही रख लेते हैं और उसे अगले दिन सुबह और दिन में गर्म कर के खाते हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा करना बिल्कुल गलत है। गर्म चिकन खाने के चक्कर में आप जहर खा रहे हैं। चिकन गर्म करने से उसमें उपस्थित प्रोटीन टॉक्सिक में बदल जाता है। जिससे आपको फूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती है। यदि आप चिकन को फेंकना नहीं चाहते हैं तो आप उसे धीमी आंच पर गर्म कर सकते हैं।
