
कनखजूरा का घर पर दिखना
Vastu Shastra: घर पर कई तरह के कीड़े घूमते हुए नजर आते हैं। वास्तु शास्त्र में कई कीड़ों के बारे में बताया गया है। जिनमें से कुछ कीड़ों का घर पर दिखना शुभ होता है तो वहीं कुछ को अशुभ माना जाता है। चलिए हम बात करते हैं कीड़ो की तो, ‘कनखजूरा’ जोकि आमतौर पर बारिश के मौसम में या फिर सीलन वाली जगह पर देखने को मिलते है।
यह भूरे, काले या लाल रंगों का होता है और देखने में काफी डरावना लगता है। यही कारण है कि घर पर इस कीड़े को देखते ही लोग डर जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कभी-कभी कनखजूरा का घर पर दिखना शुभ संकेत भी माना जाता है। कनखजूरा राहु का प्रतीक होता है इससे घर पर शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत आ सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह कीड़ा घर के किस अवस्था या फिर किस स्थान पर है। तो आइये जानते हैं घर के किस स्थान पर कनखजूरा का दिखना देता है शुभ का संकेत।

कनखजूरा अगर पूजाघर में दिखे तो यह इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धन संबंधी सभी समस्याएं खत्म होने वाली है।
घर पर कनखजूरा दिखे और वह पलभर में ही गायब हो जाए तो यह इस बात का संकेत है कि आपका कोई जरूरी काम बनने वाला है।
घर पर मरा हुआ कनखजूरा दिखना भी शुभ होता है लेकिन कभी भी इसे खुद नहीं मारना चाहिए। यदि पहले से ही मरा हुआ कनखजूरा दिखे तो यह शुभता का संकेत है इसका अर्थ है कि आपके घर पर कोई बड़ी विपदा आने वाली थी जोकि टल गई है।

लेकिन कनखजूरा का दिखना कभी-कभी अशुभ भी होता है। अगर आपको घर के फर्श पर रेंगता हुआ कनखजूरा दिखे या फिर रसोई घर, टॉयलेट और मुख्य द्वार पर कनखजूरा रेंगता हुआ नजर आए तो यह अशुभ संकेत माना गया है। इससे परिवार में आर्थिक नुकसान और गंभीर बीमारियों के अशुभ संकेत मिलते हैं।
लाल और काली चीटियों का घर में निकलना
घर में कभी लाल तो कभी काली चीटियां निकलती ही है, क्या आप जानना चाहते हैं कि ये चीटियां शुभ है या अशुभ,

काली चीटियों के घर में आने से सुख और समृद्धि के संकेत प्राप्त होते हैं। काली चीटियां अगर चावल के भरे बर्तन से निकल रही है तो यह शुभ संकेत होता है कि कुछ ही दिनों में घर में धन वृद्धि होने वाली है और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है।
लाल चीटियों का घर में निकलना अशुभ माना जाता है , ऐसी मान्यता है कि इनके निकलने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है और बेफिजूल के खर्चे बढ़ जाते हैं।

ऐसे में किसी भी तरह की चीटियों को घर में देखकर उन्हें आटा खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर चीटियां भूखी रहेंगी तो अशुभ होगा।
घर में चूहे का दिखना

घर में चूहे भी कई तरह के संकेत देते हैं। घर में ज्यादा संख्या में चूहों की मौजूदगी घर के लोगों की बुद्धि का नाश करने और नेगेटिव विचार उत्पन्न करने का कारण बन सकते हैं। अगर घर में काले चूहे, रात के समय उत्पात मचाते हैं तो घर में बीमारी आने का संकेत माना जाता है। कहते है इससे आपके घर में कोई भी व्यक्ति बीमार हो सकता है। ये संकेत दुश्मन की तरफ से आपको नुकसान पहुंचाने का भी हो सकता है। यदि आप कहीं काम से जा रहे हैं और अचानक चूहा आपका रास्ता काट दे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।
