![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-1-2.webp)
केले के छिलके के फायदे: केले से ज्यादा कीमती है केले का छिलका, इसके फायदे जानकर आप भूल जाएंगे इसे फेंकना।
क्या आप जानते हैं, केला सेहत के लिए जितना लाभकारी होता है उतना ही घर के कामों में भी उपयोगी होता है, ऐसा ही नींबू के साथ भी है, तो बिना देर किए आइए जान लेते हैं केले और नींबू के लाज़वाब फायदे।
गहने चमकाने में मददगार
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-2-4.webp)
केले का छिलका, गहने चमकाने में बहुत उपयोगी साबित हुआ है। अब आपको अपनी गंदी ज्वैलरी को साफ करने के लिए सुनार के पास ले जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर ही आप केले और नींबू की मदद से इन्हें चमका सकती हैं। इसके लिए आपको केले का छिलका लेना है, फिर उस पर नींबू का रस निचोड़ना है, अब आप इसे गंदे बर्तन और गहनों पर रगड़िए। जिससे आपके गहने बिलकुल नए जैसे चमक जायँगे।
चमड़े का सामान असानी से करे साफ़
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-3-2-1024x683.webp)
केले का छिलका और नींबू, आपके ऑफिस बैग और सोफे की चमक बनाएं रखने के लिए भी काम आ सकता है। इसके लिए न तो कभी आपको अपना चमड़े का बैग धोने की जरूरत है और न ही आपको सोफे को पानी से साफ करने की जरूरत है। क्यूंकि इसे केले के छिलके और नींबू से असानी से साफ़ किया जा सकता है।
आखों के लिए असरदार
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-4-3.webp)
आंखों को हेल्दी रखने के लिए केले के छिलकों का सेवन बहुत लाभदायक होता है। केले के छिलकों में मौजूद विटामिन ‘ए’ आपकी आंखों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद कर सकता है। यह विटामिन ‘ए’ केला और केले के छिलके दोनों में बहुत अधिक मात्रा में होता है।
कम होगा कैंसर का खतरा
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/02/pic-5-2-jpg.webp)
केले के छिलके ‘पॉलीफेनोल्स’, ‘कैरोटीनॉयड’ और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, जो आपके शरीर में कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इसलिए कच्चे केले के छिलके खाने से आपके एंटीऑक्सीडेंट स्तर बढ़ सकते हैं और इससे कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आप भी अब केले के छिलके को फेंकना भूल जाइये और अपनाइये ये घरेलु उपाए।