बौद्ध पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा !

Date:

इस साल वैशाख पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दौरान दान-पुण्य और धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों को करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध की मूर्ति खरीदना और भी फलदायी होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से तरक्की के योग भी बनते हैं आइए जानते हैं इन ख़ास उपायों के बारे में,

ऐसी मान्यता है कि मिट्टी का घड़ा दान करने से गृह क्लेश और कलह दूर होते हैं। वहीं, हिंदू धर्म में जल दान को बहुत पुण्यकारी माना जाता है। जल दान करने से पितरों को जलदान मिलता है और ग्रहों की शांति होती है। ऐसी मान्यता भी है कि जल दान करने से पापों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है। जल दान करने से व्यक्ति को जीवन दान मिलता है।

इतना ही नहीं, बुद्ध पूर्णिमा पर छतरी, अनाज या फल का दान करने का विशेष महत्व है क्योंकि इस दौरान गर्मी अधिक रहती है। इसलिए छाता दान करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में छतरी को दुःख और कष्टों से रक्षा का प्रतीक भी माना जाता है।

इसके अलावा, बुद्ध पूर्णिमा पर घर में बुद्ध देव की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए , साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करके दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित भरें और भगवान का अभिषेक करें। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।

वैशाख पूर्णिमा होने की वजह से आप इस दिन कौड़ी खरीदकर घर ला सकते हैं क्योंकि ये मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही देवी पार्वती को सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, लाल साड़ी, कुमकुम बिंदी आदि चीजें अर्पित करें।

बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का खरीदना भी शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी की पूजा में भी उपयोग किया जाता है। ऐसे में इसकी खरीदारी करना और भी शुभ हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांदी की खरीदारी से भाग्य में भी वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dipali Goenka: एक घरेलू महिला से लेकर वैश्विक CEO तक का प्रेरणादायक सफर

भारतीय कॉर्पोरेट जगत में यदि किसी महिला ने पारंपरिक...

World Blood Donor Day 2025: क्यों खास है यह दिन? जानें थीम, इतिहास और महत्व

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World...

हर दिन एक जैसा खाना खाते हैं सेलिब्रिटीज़! जानिए आपके लिए कितना है फिट!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डाइट को लेकर...