सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लेकिन कई महिलाओं को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं ही होती है जिसके कारण वह इनका लाभ नहीं उठा पाती है। आज हम आपको बताएंगे कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं,
फ्री सिलाई मशीन योजना

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम मुफ्त सिलाई मशीन योजना सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जो श्रमिक परिवार की महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत, गरीब और कामकाजी महिलाएं घर बैठे सिलाई करके अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं।
महिला समृद्धि योजना
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को मजबूत बनाने और उनकी आर्थिक स्तिथी में सुधार करने के रूप से मदद करने के लिए महिला समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1.40 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। इतना ही नहीं लोन पर महिलाओं को ब्याज पर छूट भी दी जाती है।
महिला कोइर योजना

महिला कोइर योजना में महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत मोदी सरकार एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है, इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉयर स्पिनिंग में दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण से गुजरने वाले उम्मीदवारों को प्रति माह रुपये 3,000 का स्टाइपेंड दिया जाता है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए 1 मई 2016 में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराती है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके में रहने वाले BPL परिवार के लोगों को इसका फायदा मिल सके। इतना ही नहीं सरकार द्वारा इन्हें सब्सिडी पर गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। साथ ही गैस स्टोव खरीदने के लिए सरकार EMI की सुविधा भी देती है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरूआत प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी 2015 को की गयी थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में कमी को रोकना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना उन महिलाओं की मदद करती है जो घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं। साथ ही पीड़ित महिला टोल फ्री नंबर 181 पर call करके मदद ले सकती हैं।
महिला शक्ति केंद्र योजना
भारत सरकार ने 22 नवंबर, 2017 को महिला शक्ति केंद्र योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी। इस योजना का मकसद, महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करना, प्रशिक्षित करना है। यह योजना स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिलकर चलाती है। इसके अंतर्गत, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ-साथ जिले में महिलाओं के जीवन पर प्रभाव डालने वाले सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने 22 जनवरी 2015 को की थी। इस स्कीम का मकसद 10 साल से कम उम्र की लड़कियों/बच्चियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिए है। यानी लड़कियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह एक तरह की बचत योजना है। आप किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए अकांउट खुलवा सकते हैं।