
स्ट्रेच मार्क्स प्रेग्नेंट या बेबी को जन्म देने वाली महिलाओं की ही समस्या नहीं है, बल्कि ये प्रॉब्लम किसी को भी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। ये मार्क्स दिखने में बहुत अजीब लगते हैं। इसलिए हर कोई इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। अगर आपके भी शरीर में स्ट्रेच मार्क्स पड़ गए हैं, तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में कुछ तरीके हैं जिन्हें आजमाने पर त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स नहीं पड़ते हैं, आइये जानते हैं…
स्ट्रेच मार्क्स को कैसे हटाये ?
हल्दी

हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यही वजह है कि इसका उपयोग स्ट्रैच मार्क्स को रिमूव करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको नारियल के तेल में थोड़ा सा हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को हाथों से स्ट्रैच मार्क्स पर लगाकर मसाज करें। इसे रोजाना मसाज करने से स्ट्रैच मार्क्स को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
बेकिंग सोडा

स्ट्रैच मार्क्स से निजात पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको बस बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इसी पेस्ट को स्ट्रैच मार्क्स पर लगाना है , ऐसा रोजाना करने से स्ट्रैच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
नारियल का तेल

स्ट्रैच मार्क्स को हटाने या उसे कम करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं , इसके लिए आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं और फिर इस मिक्सचर को स्किन पर लगाएं। इससे स्किन के दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे और स्ट्रैच मार्क्स भी धीरे-धीरे करके चले जाएंगे।
आलू

स्ट्रैच मार्क्स को हटाने का एक अच्छा तरीका आलू का रस भी है। इसके लिए आपको आलू को पीसकर उसके रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्ट्रैच मार्क्स पर अच्छे से लगाएं। इसे रोजाना लगाने से आपको स्ट्रैच मार्क्स को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलेगी।
चीनी का इस्तेमाल

प्रेग्नन्सी के दौरान या अन्य किसी व्यक्ति के स्किन से स्ट्रैच मार्क्स को हटाने के लिए आप चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और धीरे-धीरे स्ट्रैच मार्क्स भी कम होने लगते हैं।