सावन में दूध, दही के साथ इन चीजों को खाने से लगता है पाप, जानें क्या है धार्मिक मान्यता !

Date:

सावन के महीने को बेहद ही पवित्र और खास माना जाता है। इस बार श्रावण मास यानी सावन का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो रहा है, जिसका समापन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

इसके अलावा सावन के पवित्र महीने में कुछ चीजों को खाने की मनाही भी होती है। ऐसे में अगर व्यक्ति जाने अनजाने भी उन चीजों का सेवन कर लेता है, तो इससे उनके जीवन पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं वैदिक शास्त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में, जिन्हें सावन के दौरान अपनी डाइट में शामिल करने से परहेज करना चाहिए,

सावन माह भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास माना गया है। इस माह में प्याज, लहसुन, शराब, नशीले पदार्थ, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।  ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का सेवन करने से व्यक्ति की बॉडी में गर्मी पैदा होती है, जिससे व्यक्ति का मन पूजा-पाठ में नहीं लगता और व्यक्ति गलत चीजों की ओर आकर्षित हो जाता है।    

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में बैंगन खाने की मनाही होती है। दरअसल, बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े पड़ने लगते हैं, जिन्हें खाने से आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है। इसलिए जितना संभव हो व्यक्ति को सावन के महीने में इस तरह की चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

बता दें सावन में घास में बैक्टीरिया, वायरस और कीड़े ज्यादा पनपते हैं, जिन्हें गाय और भैंस खा लेते हैं, जिससे दूध दूषित हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में अगर आप कच्चा दूध पीते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है। इसलिए सावन के महीने में कच्चा दूध भूलकर भी न पिएं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही को दूध से ही बनाया जाता है, इसलिए इस दौरान दही का सेवन करने से भी बचना चाहिए। कहते हैं कि दही जल्दी खराब होती है, जिससे वायरस जल्दी जन्म ले लेते हैं।  ऐसे में अगर नियमित रूप से आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको जीव हिंसा का भी पाप लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...