सेहत का खजाना है काली किशमिश, इसका पानी पीने से महिलाओं को मिलते हैं गजब के फायदे !

Date:

Black Raisins Benefits for women: आजकल की महिलाएं अपने परिवार को संभालने में इतनी बिजी रहती हैं कि खुद की सेहत का ख्याल भी नहीं रखती हैं  ऐसे में कई बार महिलाओं को कमजोरी, खून की कमी और  पाचन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं , जिन्हें वे नजरअंदाज कर देती हैं। इन समस्याओं  के लिए काली किशमिश फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

यूं तो काली किशमिश का सेवन कई तरीकों से किया जाता है लेकिन अगर महिलाएं काली किशमिश का पानी पिएं तो इससे कई समस्याएं कम हो सकती हैं। काली किशमिश सेहत के साथ साथ आपकी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। आइये जानते हैं  कैसे काली किशमिश का पानी सेहत को करता है प्रभावित।

महिलाओं के लिए काली किशमिश का पानी पीने के फायदे-

ड्राई फ्रूट्स में शुमार की जाने वाली मीठी किशमिश तो आप सब ने खूब खाई होगी। लेकिन, क्या आपने कभी काली किशमिश का स्वाद चखा है। आयुर्वेद में काली किशमिश को स्वास्थ्य के लिए रामबाण कहा गया है, इसे खाने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं,  खासकर अगर महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें तो काली किशमिश को खाने के साथ-साथ इसका पानी पीने से हार्मोन का असंतुलन ठीक रहता है।

काली किशमिश खूबसूरती को बरकरार रखने में काफी मदद करती है। दरअसल, इसका पानी रोज सुबह पीने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और हमारा चेहरा चमकने लगता है।

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस हो जाता है। कुछ ऐसा ही मैनोपॉज के दौरान भी होता है। ऐसे में अगर रोज काली किशमिश का पानी पिया जाए तो शरीर में हार्मोन का असंतुलन सही हो जाता है।

काली किशमिश आयरन से भरपूर होने के कारण, महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी को पूरा करती है। खासकर पीरियड्स और डिलीवरी के बाद महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में ढेर सारा आयरन जाता है और खून की कमी नहीं होती है। 

इसके अलावा बॉडी को सही तरीके से डिटॉक्स करने के लिए भी काली किशमिश का पानी बहुत कारगर साबित होता है।

गर्भावस्था के दौरान भी काली किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। गर्भावस्था में कई बार महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है, ऐसे में आप 1 कप पानी में काली किशमिश को भिगोकर खाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कब्ज से राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...