आज के दौर में भले ही हम मॉडर्न हो गए हैं हमारा खाने-पीने और रहने का रहन सहन बदल गया है मगर म्यूजिक एक ऐसी कड़ी है जो हमें किसी भी दौर की पसंद आ सकती हैं अब चाहे हम बात करें पॉप म्यूजिक की रेपिंग की या किसी और म्यूजिक की.. लेकिन हम सभी कभी न कभी बॉलीवुड के 90 और 2000 के दशक का म्यूज़िक जरूर मिस करते हैं? खासतौर पर जब बात पार्टी सॉन्ग्स की होती है, तो आज भी उसी दौर के गाने महफिल में रंग जमाने का काम कर सकते हैं। आज ऐसे ही 7 गानों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए जो 2023 में भी आपको 90 और 2000 के दौर में ले जाने के साथ ही पार्टी में जान डाल देंगे।

‘ओ ओ जाने जाना’, प्यार किया तो डरना क्या
ये गाना आज भी युवाओं को झूमने पर मजबूत कर देता है। इस गाने के एक-एक स्टेप लोगों को अच्छे से याद होते है। रात के 2 बजे भी किसी को ये गाना चला कर खड़ा कर दिया तो वो सलमान भाई की बीट्स पर ज़रूर थिरकेगा।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, कल हो ना हो
प्रीति ज़िंटा, सैफ अली खान और शाहरुख खान स्टारर ये गाना फुल पार्टी मूड सॉन्ग है। जो आज भी बहुत पॉपुलर है, इस गाने से लोगों का जोश दोगुना हो जाता है और सब नाचने को मजबूर हो जाते हैं।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘हम्मा हम्मा’, बॉम्बे
इस गाने का बॉलीवुड में कई बार रीमिक्स बन चुका है, लेकिन इसके ऑरिजिनल और पहले वर्जन की बात ही अलग है। बॉम्बे फिल्म का ये गाना भी कुछ ऐसा ही है। इसके कितने भी रीमिक्स क्यों ना बन गए हों लेकिन असली गाने को आज भी पसंद किया जाता है।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘छैंया छैंया’, दिल से
दुनिया में चाहें कितने ही प्रकार के म्यूजिक क्यों न लेकिन इस गाने के प्रति हमारा प्यार कभी नहीं बदल सकता। इस गाने का कम्पोजिशन एआर रहमान ने किया था। इस गाने से मलाइका अरोड़ा के मूव्स को तो भूल पाना नामुमकिन है।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘यू आर माय सोनिया’
इस गाने के बिना तो कोई भी पार्टी अधूरी है। ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान का ये गाना ‘यू आर माय सोनिया’ आज भी काफी पसंद किया जाता है।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘जीने के हैं चार दिन’, मुझसे शादी करोगी
अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये गाना भूलना युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। पार्टी में डांस तो क्या बल्कि इस गाने से तो लड़के लड़कियों को प्रपोज़ भी करते हैं। शादी के मौके पर तो ये गाना ज़रूर ही बजाया जाता है।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
‘शरारा’, मेरे यार की शादी है
इस गाने के बिना क्या ये प्लेलिस्ट पूरी हो सकती है? बिल्कुल भी नहीं! आसा भोसले की आवाज़ में गाना शमिता शेट्टी के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने के नाम से तो शमिता शेट्टी को आज तक पहचाना जाता है। उन्हें तब से लेकर अब तक शरारा गर्ल ही तो कहा जाता है।
यह गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-