इन जगहों को घूमे बिना रामेश्वरम की यात्रा है अधूरी

Date:

रामेश्वरम में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है लेकिन आप जब भी यहां की यात्रा करें यहां के कुछ खास स्थानों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए आपको उन लिस्ट की सूची दिखाते हैं-

अग्नितीर्थम

रामनाथ स्वामी मंदिर के किनारे बसा यह तीर्थस्थल रामेश्वरम के 64 पवित्र स्नान में शामिल किया गया है। इस पावन जल में स्नान करके श्रद्धालु अपने पापों से छुटकारा भी पाते हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ उपासकों की भीड़ लगी रहती है और त्योहारों के अवसर पर यह यात्रियों से लबालब रहता है।

गंधमधन पर्वथम

यहाँ दक्षिण भारत में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के समुदायों की अनेकों प्रतिमाएँ मौजूद हैं। इस मंदिर में मुख्यतः गंधमधन की पूजा की जाती है। ये दक्षिण भारत के प्रमुख भगवानों में से एक हैं। दो मंज़िलों के इस मंदिर में भगवान राम के पदचाप है जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है।

श्री रामनाथस्वामी मंदिर

रामेश्वरम तीर्थ दर्शनीय स्थल द्रविड़ वास्तुकला व आध्यात्मिक विशेषता का संगम है, इस मंदिर को और अधिक पावन बना देता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित किया गया है। 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यह मंदिर भी है। इसका कॉरिडोर विश्व का सबसे लंबा कॉरिडोर है व इसकी वास्तुकला आपको हैरान कर देगी।

राम सेतु

इसका अन्य नाम एडम ब्रिज है जो रामेश्वरम द्वीप को श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी भाग से जोड़ता है। यह भी एक खूबसूरत स्थान है जिसे आप अपनी सूची में बिना कुछ सोचे समझे शामिल कर सकते हैं। पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने वाला चर्चित स्थान जहाँ आकर आप खुद में एक अलग स्फूर्ति का अनुभव कर पाऐंगे। यह सबसे मशहूर रामेश्वरम दर्शनीय स्थल है।

सी वर्ल्ड एक्वेरियम

रामेश्वरम दर्शनीय स्थल का एक और आकर्षक स्थान जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवों को देखने का अवसर मिलेगा। शार्क, रैबिट फिश, लॉबस्टर व ऑक्टोपस आदि यहाँ के मुख्य आकर्षण में से एक है। यहाँ पर कौड़ियों से बनी वस्तुएँ भी मिलती हैं जो बेहद लुभावनी लगती है।

जादा तीर्थम

रामेश्वरम के दर्शनीय स्थल में इस स्थल का भी अपना महत्व है। कावेरी तीर्थ दक्षिण भारत का पवित्र स्थल है जिसमें यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान कपारदिश्वरा की उपासना होती है। इस मंदिर का निर्माण एक विशाल पीपल के पेड़ के पास किया गया है। माना जाता हैं कि यहाँ मौजूद सभी देवी-देवता वन वास पर आए है और पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे हैं।

अब्दुल कलाम हाऊस

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, माननीय अब्दुल कलाम जी का यहाँ निवास स्थान है। यहाँ उनकी परवरिश हुई व अनेक यादों का भंडार है जिन्हें भूला नहीं जा सकता। इस घर को अब संग्राहलय में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ आपको उनकी सफलताओं को बयान करते पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि देखने का सौभाग्य भी आपको प्राप्त होगा।

अरियमन बीच

सफ़ेद रेत पर जब आप अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए आगे बढ़ते हुए पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आपको एक ऐसे सफर की अनुभूति होगी जो कभी न खत्म होने वाला होगा। असीम सुंदरता के लिए मशहूर यह रामेश्वरम दर्शनीय स्थल मनोहर दृश्यों से आपको मंत्र मुग्ध कर देगा। आप यहाँ बोटिंग व तैराकी कर सकते है व अन्य पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।