गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ मजे से खाएं ये टेस्टी व्यंजन

Date:

सभी लोग गणतंत्र दिवस को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। कोई तिरंगा फहराने के बाद घूमने-फिरने जाता है तो कोई अपने परिवार के साथ समय बिताता है। वहीं कुकिंग की शौकीन महिलाएं आज के दिन अपनी तिरंगा रेसिपी से सबका ध्यान अपनी ओऱ खींचती हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करना और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग तब हो जाता है जब वो अपने परिवार के लिए अलग-अलग डिशेज बनाती हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए किसी खास मेंन्यू की तलाश में हैं तो हम आपके लिए खास रसिपी लेकर आएं हैं।


आज की खबर में हम आपको ट्राई कलर पराठा यानी कि तिरंगा पराठा बनाना सिखाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी इस नई डिश को अपने घर में बनाएंगी तो हर कोई ना सिर्फ उंगलियां चाटता रह जाएगा बल्कि आपकी वाहवाही भी होगी। तो चलिए, तिरंगा पराठा की रेसिपी के बारे में बताकर आपके गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाते हैं ताकि आप भी अपने अपनों को खुश कर सकें। 

तिरंगा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान

पराठे के केसरिया हिस्से के लिए सामग्री- आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप गाजर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक

पराठे के सफेद हिस्से के लिए सामग्री – आधा कप गेंहू का आटा, स्वादानुसार नमक

पराठे के हरे हिस्से के लिए सामग्री  आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप मटर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक

तिरंगा पराठा बनाने की रेसिपी 

तिरंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और मटर का गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है। अब एक कटोरे में गाजर की प्यूरी के साथ आटा गूंथे। वहीं दूसरे कटोरे में मटर की प्यूरी के साथ आटा तैयार कर लें। दोनों तरह के आटे में स्वादानुसार नमक डाल दें। अब पराठे के सफेद भाग के लिए सादा आटा गूंथ कर तैयार कर लें।

अब पराठे के लिए तीनों रंग का आटा तैयार हैं। तीनों रंगों में से बराबर-बराबर भाग की लोई लेकर इसे एक साथ रखें और पराठे के आकार में बेल लें। बस इसी के साथ तैयार है टेस्टी तिरंगा पराठा। अब इसे आचार और दही के साथ सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...