हर किसी की जिंदगी में बसंत पंचमी का त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन चारो ओर अच्छा माहौल होता है। लोग विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा करते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक बसंत पंचमी माघ महीने के पांचवें दिन मनाई जाती है। आज के पावन दिन से ही सर्दियां खत्म होने लगती हैं और बसंत के माह की शुरुआत हो जाती है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित किया जाता है इसलिए इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करते हैं। लोग फूलों और रंगोली से अपने-अपने घरों को सजाते हैं।
माना जाता है कि किसी भी त्योहार पर अगर हम रंगोली बनाते हैं तो इससे घर-दफ्तर, स्कूल में सकारात्मकता आती है। इसलिए आज के दिन हम आपके लिए कुछ रंगोली डिजाइन लेकर आए है जिन्हें बनाने के बाद आपके घर में सकारात्मकता आती है। ये रंगोली डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको रंगोली के कुछ आसान और सबसे हटकर डिजाइन दिखाते हैं।
वीणा रंगोली
वीणा मां सरस्वती का सबसे प्रिय संगीत यंत्र है। हर फोटो में मां इसे धारण करती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में इसे बना सकते हैं।

कमल के फूल पर मां सरस्वती
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में कमल का फूल बना सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें हंस भी बना सकती हैं।

किताबों वाली रंगोली
मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में किताबों को दिखा सकती हैं। इससे आपकी रंगोली काफी अलग और सुंदर दिखेगी।

मां सरस्वती की तस्वीर
रंगोली में मां सरस्वती की तस्वीर बनाना सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। बस इसे ऐसी जगह बनाएं कि किसी का पैर इस पर ना पड़े।
