वैलेंटाइन वीक की शुरुआत Rose day से होती है और इस दिन हर महिला चाहती है कि उसका लुक कुछ खास, कुछ अलग और बेहद प्यारा हो।Fashion के ज़रिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करना आज की महिलाओं की पहचान बन चुका है। चाहे सिंपल स्टाइल हो या ग्लैमरस अंदाज़ रोज डे पर सही फैशन चॉइस आपको सबसे अलग बना सकती है।

आउटफिट में Rose का टच
Rose day पर फ्लोरल प्रिंट, खासतौर पर रोज पैटर्न वाले आउटफिट्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं।
.Rose प्रिंट ड्रेसेज़
.फ्लोरल कुर्ती या साड़ी
.रेड, पिंक और पेस्टल शेड्स
ये रंग और डिज़ाइन आपके लुक में रोमांस और फेमिनिन चार्म जोड़ते हैं।

Jewelry ट्रेंड – सॉफ्ट और एलिगेंट
महिलाओं के Fashion में Jewelry सबसे अहम रोल निभाती है। Rose day पर हेवी Jewelry की जगह लाइट और ग्रेसफुल डिज़ाइन बेहतर रहते हैं।
.Rose डिजाइन ईयररिंग्स
.पर्ल या स्टोन नेकपीस
.फ्लोरल ब्रेसलेट्स
येJewelry आपके लुक को ओवरड्रेस किए बिना निखारती हैं।

Makeup लुक – नेचुरल विद रोमांटिक ग्लो
Rose day के लिए Makeup बहुत ज़्यादा नहीं, बल्कि सॉफ्ट और फ्रेश होना चाहिए।
.पिंक याRose शेड ब्लश
.न्यूड या रेड लिपस्टिक
.सॉफ्ट आई Makeup
इस तरह का Makeup आपको नेचुरल और क्यूट दोनों बनाता है।

हेयरस्टाइल – सिम्पल लेकिन स्टाइलिश
Fashion सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता। सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को कंप्लीट करता है।
.सॉफ्ट कर्ल्स
.हाफ-टाई हेयरस्टाइल
.लूज़ ब्रेड विद फ्लोरल एक्सेसरी
गुलाब की छोटी हेयर एक्सेसरी लुक को और खास बना सकती है।

फुटवियर और एक्सेसरीज़ – कम लेकिन क्लासी
रोज डे पर हाई हील्स के साथ-साथ बैले फ्लैट्स या पेस्टल शेड सैंडल्स भी ट्रेंड में रहते हैं।
.स्लिंग बैग
.फ्लोरल क्लच
.मिनिमल वॉच
ये छोटी-छोटी डिटेल्स आपके फैशन को परफेक्ट बनाती हैं।
कॉन्फिडेंस – सबसे ज़रूरी फैशन
सबसे अहम बात यह है कि आप जो पहनें, उसमें कंफर्ट और कॉन्फिडेंस महसूस करें। खुद से प्यार करना ही रोज डे का असली मैसेज है, और वही आपके स्टाइल में झलकना चाहिए।
