लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उपलब्धियों को मंच देने के उद्देश्य से ‘Hunar Ke Rang’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला पत्रिका Adira – Pink is Powerful की ओर से Crowne Plaza Lucknow में आयोजित किया गया, जहां साहित्य, संगीत, नृत्य और रंगमंच से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के हुनर और उनके योगदान को पहचान दिलाना था। इस अवसर पर शहर की कई जानी-मानी महिला प्रतिभाएं एक मंच पर नजर आईं, जहां उनकी उपलब्धियों और रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई।

कविता ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान कवियित्री Dr. Sarla Sharma की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को साहित्यिक संवेदनाओं से भर दिया। उनकी चर्चित पंक्तियाँ—
“तमाशा ख़ुद सरे बाज़ार मत बन,
मुहब्बत कर मगर बीमार मत बन।
तुझे हक़ है यक़ीनन मेरे दिल पर,
हुकूमत कर मगर सरकार मत बन।”
— ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया।
विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मिला सम्मान
“हुनर के रंग” कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कविता के क्षेत्र में – Dr. Sarla Sharma, Dr. Amita Dubey, Shikha Shrivastava, Rubeena Ayaz, Rangoli Pandey, Priya Singh, Shagufta Anjum
रंगमंच के क्षेत्र में – Mridula Bhardwaj, Sandhya Rastogi, Rupali Chandra, Bhanumati Singh, Rozi Dubey, Shalini Vijay, Divya Bhardwaj, Manisha Singh, Shreya Awasthi, Divya Jeet, Archana Shukla
नृत्य के क्षेत्र में – Surbhi Singh, Surbhi Singh, Dr. Ruchi Khare, Dr. Manisha Mishra, Neha Singh, Dr. Meera Dixit, Nidhi Shrivastava, Parnika Shrivastava, Dr. Archana Tiwari, Bhavika Chaturvedi, Prasanna Kapoor, Sarita Singh
गायन के क्षेत्र में – Kusum Verma, Dr. Anju Bharti, Sanjoli Pandey, Kajal Khan, Puja Gopal, Rashmi Tripathi, Snehil Shrivastava, Akansha Singh, Dr. Shikha Bhadauriya, Monika Sai, Sangeeta Srivastava

इसके साथ ही राइजिंग स्टार के रूप में Aditi Srivastava और Adhira Yadav को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
स्पेशल अवॉर्ड्स से भी किया गया सम्मान
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित महिलाओं को उनके सामाजिक और पेशेवर योगदान के लिए स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया। इनमें प्रमुख रूप से Neha Anand, Manju Agarwal, Dr. Lovee Mehrotra, Ambareen Abdullah, Anjali Singh, Harshita Pandey, Muskan Varma, Rupali Srivastava, Usha Vishwakarma, Sanchi Gambhir शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Renuka Tandon रहीं, जो Amren Foundation की संस्थापक अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा देते हैं।

विशिष्ट अतिथियों की भी रहीगरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में Sohani Pandey, Sangeeta Srivastava और Dr. Pooja Singh मौजूद रहीं।
साथ ही विशेष सहयोग के लिए कॉरपोरेट लीडर R. K. Sharan और सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक Mithlesh Lucknowi को भी सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल
कार्यक्रम के अंत में आयोजक Rahul Verma और Ritika Chaudhary ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अदीरा का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि समाज में उनकी रचनात्मक ऊर्जा और योगदान को उचित पहचान मिल सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि “हुनर के रंग” जैसे आयोजन भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं की प्रतिभा को समाज के सामने लाने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

