परिवार के साथ गुनगुनी धूप में लें इस खास व्यंजन का मजा

Date:

ठंड और सर्दी धीरे-2 कम हो रही है और गुनगुनी धूप में आप घर पर ही बच्चों और परिवारवालों के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। इस बार हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही खास पकवान के बारें में जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आपके घरवाले इसे देखकर भी खुश होंगे और खाकर भी। आइए जानते हैं।

1—- टेस्टी ब्रेड पेस्ट्री

ब्रेड पेस्ट्री बनाने के लिए सामग्री

वाइट ब्रेड स्लाइस – 4

फेटी हुई मलाई – 1/3 कप

चीनी – 2 बड़े चम्मच

रंगीन शुगर बॉल – 2 बड़े चम्मच 

चॉकलेट चिप्स – 25-30

चेरी – 1-2 

पानी – 1/4 कप 

ब्रेड पेस्ट्री बनाने की रेसिपी

पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले  एक ठंडे बाउल में फेटी हुई मलाई यानी व्हिप क्रीम डाल कर चम्मच से 3 मिनट तक फेटें। इसके बाद एक कटोरी में चीनी और पानी को अच्छी से घोल लें। अब पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारे और बीच में से काट लें। इसके बाद ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चीनी और पानी डालकर फैलाएं। उसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेक का दूसरा टुकड़ा रखें। इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरफ शुगर सीरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं।  इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें। आप इसे चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजा सकते हैं। 

2— जलेबी

जलेबी बनाने के लिए सामग्री

मैदा – 1 कटोरी 

कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच 

बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच 

दही – 2 चम्मच

विनेगर – 1/2 चम्मच

जलेबी का कलर – 1/4 चम्मच 

चाश्‍नी – 1 कटोरी

पिस्ता – 1 चम्मच बारीक कटा हुआ 

फूड कलर -2 बूंद

चीनी – 3 कप

केसर – चुटकी भर

घी  – 3 चम्मच

जलेबी बनाने की विधि

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इस बाउल में मैदा और दही मिक्स कर दें। उसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर, दही, विनेगर, जलेबी का कलर और पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रहे कि आपका घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। अब एक मोटा कपड़ा लें और उसे कोन का‌ आकार दें। अब कोन की नोक को कैंची से काटकर जलेबी बना कर देखें। अगर आपको पतली जलेबी चाहिए तो नोक को‌ कम कांटे। उसके बाद एक कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गर्म करें। अब तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर जलेबी बना लें। जब तक जलेबी हल्के भूरे रंग के ना हो जाए तब तक उन्हें तलते रहें।

चाश्‍नी बनाने के लिए

चाशनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब इसको पकाएं। जब ये उंगली में लेने से तार खींचने लगे तब गैस को बंद कर दें। अब इसमें केसर डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद इस तैयार चाश्‍नी में जलेबियों को डालकर  2 से 3 मिनट तक के लिए छोड़ दें। लीजिए जलेबी हो गई तैयार। आप चाहें तो जलेबी पर केसर की गार्निशिंग भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...